#politicswala report
प्रयागराज महाकुम्भ में कल से चार दिनों में चार विश्व रिकॉर्ड बनेंगे। सफाई अभियान से ई-रिक्शा संचालन तक ये कीर्तिमान बनेंगे। मेला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम प्रयागराज पहुंच गई है।
पूरे विश्व में अपनी पवित्रता के लिए जाना जाने वाला महाकुंभ दुनिया बड़ा समागम है। अब मेला प्रशासन ने चार विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है। शुक्रवार से इसकी शुरुआत होगी।
पहले दिन 14 फरवरी को संगम क्षेत्र में 15 हजार सफाई कर्मचारी एक साथ गंगा तट पर 10 किमी लंबाई में सफाई करेंगे। कुंभ-2019 में 10 हजार सफाई कर्मचारियों ने एक साथ झाड़ू लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। अपने ही इस रिकॉर्ड को तोड़कर मील का नया पत्थर गढ़ा जाना है।
इसके अगले दिन 15 फरवरी को 300 कर्मचारी नदी में उतरकर सफाई अभियान को रफ्तार देंगे। रिकॉर्ड की शृंखला में ही 16 फरवरी को त्रिवेणी मार्ग पर 1000 ई-रिक्शा चलाने का रिकॉर्ड भी बनेगा।
17 फरवरी को 10 हजार लोगों के हाथ के छापे (हैंड प्रिंट) लेने का रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि चारों रिकॉर्ड बनाने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंच चुकी है। उन्हीं की देखरेख में प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
कुंभ-2019 में भी बने थे तीन विश्व रिकॉर्ड
प्रयाग में 2019 के कुंभ में भी तीन रिकॉर्ड बने थे, जिन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में रखा गया है। इनमें 500 से अधिक शटल बसें चलाकर सबसे बड़ी यातायात व्यवस्था का संचालन संबंधी रिकॉर्ड बना था।
You may also like
-
भाजपा के दो राज्यसभा उम्मीदवारों की जीत तो तय थी, खेल तो तीसरे पर हुआ……..!
-
INDIA ब्लॉक की बैठक विपक्ष ने शिक्षा, चुनावी पारदर्शिता और महंगाई के मुद्दों पर बनाई रणनीति
-
बीजेपी से निकाले गए, महेश केवट कैसे बने, एमपी में तीसरे कैंडिडेट?
-
दिमाग में….. गोली की तरह….. घुस जाएगी….. खान सर की कहानी!
-
क्या मोदी सरकार ने देश का सोना बेच दिया?
