#politicswala Report
इंदौर/ भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा। उसके कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो गए। इसमें सबसे बड़ा नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का है। पचौरी गांधी परिवार के करीबी रहे हैं। इसके बाद इंदौर के दो पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी बीजेपी में शामिल हो गए। धार से सांसद रहे गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने भी भगवा ओढ़ लिया।
लोकसभा चुनाव के पहले यह मालवा में कांग्रेस को बड़ा झटका है। शुक्ला और पटेल दोनों के नाम इंदौर सीट से लोकसभा लड़ाने के लिए चर्चा में आए थे। अब दोनों ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं। कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका इसलिए भी है क्योंकि ये प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का अपना क्षेत्र है।
संजय शुक्ला से भाजपा पिछले तीन साल से संपर्क में है। वे हर बार इंकार करते रहे। फिर इस बार ऐसा क्या हुआ। दरअसल शुक्ला एक नोटिस के बाद भारी दबाव् में थे। उन्हें अवैध खनन को लेकर 140 करोड़ की रिकवरी की फाइल तैयार थी। इसके बाद से ही कमलनाथ के बेहद करीबी शुक्ला दबाव में थे।
इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला का इंदौर कांग्रेस के सबसे रईस हैं। उनकी संपत्ति 200 करोड़ से भी ज्यादा है। वे कैलाश विजयवर्गीय से पचास हजार वोट से हारे थे । चुनाव हारने के ठीक बाद जिला प्रशासन ने शुक्ला के खिलाफ पुराने मामले में अवैध खनन को लेकर 140 करोड़ रुपए की रिकवरी की फाइल बनाई थी।
संजय शुक्ला (49 वर्ष) के हैं। शिक्षा 12वीं तक है। वैसे शुक्ला का पूरा कुनबा भाजपा से ही जुड़ा है। उनके पिता स्वर्गीय विष्णुप्रसाद शुक्ला भाजपा में रहे। उनके भाई राजेंद्र शुक्ला ने भी भाजपा से ही चुनाव लड़ा था। उनके चचेरे भाई गोलू शुक्ला भाजपा से विधायक है।
Related video…
You may also like
-
भारत ने डोनाल्ड ट्रम्प के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा-आप बीच में मत पड़ो.. . हम काफी हैं
-
रिश्वतखोर एसडीएम ने सबूत मिटाने किसान की कार में लगवा दी आग !
-
पश्चिम बंगाल में आरएसएस 16 को करेगी रैली, भागवत भी करेंगे शिरकत
-
मोहन सरकार ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर करेगी सुप्रीम कोर्ट का रुख
-
19 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, मंत्रियों के नाम पर भी अटकलें तेज