#politicswala Report
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के चार इमली स्थित बंगले पर चोरी हो गई है। ये बंगला सीबीआई दफ्तर के पास ही है। सीसीटीवी में चोर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
जयवर्धन के बंगले से बदमाश नकदी और जेवरात लेकर भागे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस एक शख्स से पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पर तस्वीर भी जारी की है।
हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने कहा कि ये घटना दो दिन पहले की है। जानकारी लगते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी वहां पहुंची। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए। कुछ सीसीटीवी फुटेज हमारे पास हैं। उनके आधार पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान की जा रही है।
अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया है, लेकिन संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। यह चोरी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के ऑफिस में हुई है। टीआई ने महज 12 हजार कैश चोरी जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा और कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
थाने की बोली लगेगी तो यही होगा- दिग्विजय
विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के बंगले पर चोरी की वारदात के बाद दिग्विजय सिंह ने सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने ये ट्वीट किया कि थानों में पोस्टिंग की बोली लगेगी तो ऐसा ही होगा।
राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह चार इमली स्थित डी-21 बंगले में रहते हैं। उनका सरकारी बंगला सीबीआई दफ्तर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस की गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जिस इलाके में चोरी हुई है, यहां पर मंत्रियों से लेकर कई बड़े अधिकारी रहते हैं और शहर के सबसे ज्यादा वीवीआईपी इलाकों में चार इमली क्षेत्र गिना जाता है।
You may also like
-
डायल-112 हीरोज: आधी रात दो अलग-अलग घटनाओं में डायल 112 बनी मददगार—आधी रात रास्ता भटकी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जवानों ने परिजनों से मिलाया
-
पीएम सूर्य घर योजना की राह होगी आसान, नर्मदापुरम में ‘सेवा सेतु शिविर’
-
बंडा में मादक पदार्थ सेवन से मृत्यु मामले में न्यायिक जांच के लिए एकल सदस्य जांच आयोग नियुक्त
-
देवास के पुंजापुरा में प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से वड़नगर जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से करेंगे वर्चुअली संवाद
-
उद्योगों की विद्युत संबंधी समस्याओं पर एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने किया सीधा संवाद
