#politicswala Report
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके घर में ही किसी ने पीछे से धक्का दिया। डॉक्टर्स ने ये आशंका जताई है। पुलिस उनके निवास के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। जांच जारी है। सवाल तो ममता के घायल फोटो को लेकर भी उठे हैं। आखिर एक मुख्यमंत्री को बिना फर्स्ट एड के अस्पताल तक क्यों ले जाना पड़ा।
मालूम हो कि ममता बनर्जी गुरुवार 14 मार्च की शाम को कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने घर में गिर गईं। गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। अस्पताल ले जा गया, जहां उनके माथे पर तीन और नाक पर एक, सहित कुल 4 टांके लगे हैं। कुछ घंटों बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
ममता के चोटिल होने को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल के डायरेक्टर मणिमोय बंद्योपाध्याय ने अपने मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि बंगाल की मुख्यमंत्री को किसी ने पीछे से धक्का दिया था, जिसके कारण वह गिर गईं।
सवाल यह है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच सीएम ममता के बेडरूम में कौन घुसा था, जबकि उनके पास जेड प्लस सुरक्षा है। रिटायर्ड IGP पंकज दत्ता ने कहा कि यह सुरक्षा चूक का मामला है। इसे स्वास्थ्य समस्या या हादसा नहीं कहा जा सकता।
ममता की फोटो पर भी सवाल
हादसे के तुरंत बाद ममता की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसमें उनके माथे से खून निकल रहा था। वे बदहवास हालत में थीं। इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि उस नाजुक दौर में ममता की फोटो किसने खींची। किसी ने उन्हें फर्स्ट एड देने की भी कोशिश नहीं की।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवार के मुताबिक, हादसे से पहले ममता अपनी भाभी कजरी बंद्योपाध्याय के साथ एक कार्यक्रम से लौटी थीं।
कैमरे चेक करेगी पुलिस
दूसरी तरफ, घटना को लेकर ममता के मीडिया कोऑर्डिनेटर ने सबसे पहले कहा था कि ममता अपने घर में चलते हुए फिसल गई थीं। वे एक शो पीस पर गिरीं, जिससे उनके माथे पर चोट लग गई। कोलकाता पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शुक्रवार को CCTV फुटेज चेक करेगी।
You may also like
-
₹50,000 करोड़ के कर्ज में डूबी सरकारी कंपनी, सरकार 40 संपत्तियां बेचकर जुटाएगी 9,000 करोड़
-
जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकासशील देशों को हर साल चाहिए 305 अरब डॉलर, यूएनईपी की रिपोर्ट में खुलासा
-
अब लापरवाही पड़ेगी भारी! दिल्ली में तय समय पर काम नहीं करने वाले अफसरों पर होगी आर्थिक कार्रवाई
-
राहुल गांधी का जवानों वाला दांव! बोले- आपके सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
-
AK-47 बनाने वाली कंपनी का भारत में बड़ा कदम, अब बनाएगी एंटी-ड्रोन शॉटगन
