#Politicswala Report
उज्जैन। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को महाकाल के दर्शन किये। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर राहुल से जवाब माँगा। सीएम ने ये भी कहा कि चुनाव की बेला में राहुल इधर-उधर घूमकर वक्त जाया कर रहे हैं। वे महाकाल के अच्छे से दर्शन कर लें। मेरी दुआ है कि भगवान्उनको सद्बुद्धि दे। यादव ने ये भी कहा कि राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर राहुल को पाश्चाताप करना चाहिए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन देव दर्शन की नगरी है। मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान सीएम राहुल गांधी के बजाए राजीव गांधी का नाम ले गए। उन्होंने कहा- राजीव गांधी से निवेदन है उस पर वह अपना स्पष्टीकरण दें शांति और सद्भाव के टापू पर वह अपनी यात्रा जिस भाव से कर रहे हैं वह तो कभी फलीभूत नहीं होगी।
क्योंकि, जीवन भर जिस पार्टी ने अन्याय किया। वह न्याय यात्रा पर निकल रहे हैं तो लोग इस बात के प्रश्न ढूंढते हैं कि उस काल के दरम्यान किए गए अपराधों के बारे में कांग्रेस क्यों सदियों के रूप से माफी नहीं मांगती? मैं उम्मीद करता हूं कि राजीव गांधी इन सारे सवालों के उत्तर देंगे।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से राज्य सिविल सेवा के लिए चयनित अधिकारियों के प्रशिक्षण प्रोग्राम को सीएम सम्बोधित कर रहे थे। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- मैं यहां जिनको संबोधित कर रहा हूँ, वो सब भविष्य के बड़े अधिकारी बनने की पौध है।
उस नाते उस पौध से बात अगर करूंगा, तो मैं भविष्य की संभावनाओं की शुभकामनाओं देता जाऊं। आप सबका जीवन भी उसी तरह बने जैसा चंदन होता है। जितना घिसा जाए, उतनी सुगंध बढ़ती जाए, ये मैं आपको शुभकामनाएं देता हूँ।
You may also like
-
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
-
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
-
दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद सौरव रांका ने वापस ली याचिका, हिरासत मामले में हुई सुनवाई
-
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि
-
PM मोदी बोले- एग्रीवोल्टाइक्स से बढ़ेगी किसानों की आय, गांवों की समृद्धि को मिलेगा नया आधार
