#politicswala Report
भोपाल। .भोपाल के 5 स्टार होटल जहांनुमा पैलेस के चेयरमैन नादिर राशिद (72) ने बुधवार को खुद को गोली मार ली। घटना बुधवार सुबह सात बजे के करीब की होना बताया जा रहा है। जहांनुमा पैलेस भोपाल का चर्चित होटल है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नादिर राशिद ने श्यामला हिल्स इलाके की नादिर कॉलोनी में अपने घर पर ही सुसाइड किया है। परिवार वालों ने घटना की जानकारी सुबह 10 बजे पुलिस को दी। इस बात को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर परिवार ने देरी क्यों की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और नादिर राशिद के रिश्तेदार उनके घर पहुंच गए हैं।नादिर रशीद के दो बेटे हैं, जफर और फजल। एक बेटी है, जो विदेश में रहती हैं।
सुसाइड के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन उनका कई महीनों से डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। नादिर का बीते 6 माह से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनके दो बेटे अली और जफर हैं। उनकी पत्नी का नाम सोनिया बिब्बो है। नवाब खानदान से ताल्लुक होने के कारण महिलाओं को बिब्बो कहा जाता है।
डिप्रेशन में थे, इसी वजह से सुसाइड किया : पुलिस
श्यामला हिल्स टीआई आरवी. सिंह विमल ने बताया कि नादिर लंबे समय से बीपी, शुगर और प्रोस्टेड की समस्या से ग्रस्त थे। उन्हें पेशाब करने में असहनीय दर्द होता था। इसी बीमारी के कारण वह डिप्रेशन में आ चुके थे। बीते 6 महीनों से एकांत में रहना पसंद कर रहे थे। रिश्तेदारों से मेल-जोल भी कम कर दिया था। सुबह श्यामला कोठी स्थित अपने बेडरूम के अटैच बाथरूम में गए थे। वहां उन्होंने अपनी 275 बोर की राइफल से जबड़े के नीचे से गोली मारी। सबसे पहले उनके कर्मचारी शमशेर ने उन्हें देखा। इसके बाद कादिर मियां ने थाने में सूचना दी थी।
पुलिस के सूत्रों के अनुसार मामला हाई प्रोफाइल है, इसलिए जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
You may also like
-
MP की गोशालाओं को मिलेगी ब्रांडेड पशु आहार की सुविधा, सांची और पशुधन निगम ने मिलाया हाथ
-
6 राज्यों में शुरू होगा SSR अभियान, 21 जनवरी 2027 को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
-
नीमच को मिलेगी ऊर्जा की नई ताकत, ₹6,000 करोड़ का जलविद्युत संयंत्र तैयार; मार्च से शुरू होगा बिजली उत्पादन
-
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: राजभवन के दस्तावेजों की RTI से पहले रिकॉर्ड देखना होगा
-
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’
