ग्वालियर। शिवराज सिंह चौहान अब सीधे-सीधे कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर हमलावर है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तंज कसा है। शिवराज ने कहा है कि जिस दिन शिलान्यास हो रहा था, उस दिन कमलनाथ हनुमान चालीसा करने बैठ गए- संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा। शिवराज ने कहा कि हनुमान जी भक्तों के संकट हरते हैं, दुष्टों के नहीं।
शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 15 महीने के शासनकाल में गरीबों के हित के लिए चलाई योजनाएं बंद कर दी। किसानों के साथ छलावा किया। लोग परेशान हो गए। कमलनाथ विधायकों तक का अपमान करने लगे थे। मुख्यमंत्री ग्वालियर में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल रहे। शहर के 5 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
सिंधिया ने कहा-कमलनाथ के सीएम बनते ही लग गया लॉकडाउन
भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने तो 4 महीने पहले लॉकडाउन घोषित किया था। लेकिन प्रदेश में तो उसी दिन लॉकडाउन लागू हो गया था जिस दिन यहां कांग्रेस सरकार बनी और कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वल्लभ भवन में ऐसी योजनाएं बनाई जाने लगी और सौदे होने लगे जिससे आम जनता को परेशानी हो।
दिग्विजय चला रहे थे सरकार
सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ की सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे थे। ग्वालियर-चंबल संभाग के विधायक जब कमलनाथ से मिलने जाते थे तो वे उन्हें घड़ी की तरफ इशारा कर जाने कह देते थे। सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चंबल एक्सप्रेस-वे जैसे प्रोजेक्ट की शुरुआत कराई है।
You may also like
-
शहडोल में 8 साल की बच्ची ने लगाए गंभीर आरोप, बोली- गलती पर गर्म चिमटे से जलाते थे
-
उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार का हिस्सा गिरा, छत भी डैमेज; मरम्मत शुरू
-
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वायरल गर्ल को सुने बिना जन्मतिथि बदलना गलत
-
इंदौर में दूध ₹2 लीटर महंगा, 1 अक्टूबर से नई दरें लागू; ₹65 पर बढ़ा विवाद
-
डिंडौरी: गरीबों का आशियाना छीना! PM आवास सर्वे में बड़ा फर्जीवाड़ा
