इस “कॉमन मैन” को देखकर आरके लक्ष्मण याद आये !
भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया में बने रहने का गुर सीख चुके हैं। सत्ता में रहते भी वे आम लोगों के मामा, भाई, देवर बने रहे। अब उन्होंने सरकार जाने के बाद से दो बार अपना ट्विटर प्रोफाइल बदला है। अब शिवराज ने ट्विटर पर खुद को ‘मध्य प्रदेश का आम आदमी’ (द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश) बताया है। इस कॉमन मैन को देखकर मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के कार्टून पात्र कॉमन मैन की याद आ गई। सवाल ये है कि ट्विटर स्टेट्स बदलने से क्या शिवराज कॉमन मेन बन जायेगें। क्या वे आम आदमी बनने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाली सुविधाएँ छोड़ेंगे, या बस कागज़ों पर आम आदमी बने रहेंगे।
इससे पहले इस्तीफा देने के तुरंत बाद शिवराज ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर लिखा था, ‘एक्स चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्य प्रदेश, इंडिया’ लेकिन कुछ ही घंटों के बाद शिवराज ने इसे बदलकर ‘द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश’ कर दिया। एक पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा खुद को राज्य का एक आम आदमी लिखना सोशल मीडिया यूजर्स को काफी भा रहा है। यूजर्स शिवराज के प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट लेकर काफी वाहवाही कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान बीते 13 सालों से एमपी के मुख्यमंत्री थे लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। अब कांग्रेस के कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इसके अलावा शिवराज ने अपना श्यामला हिल्स बंगला भी खाली करना शुरू कर दिया है। अब शिवराज भोपाल के लिंक रोड स्थित बंगला नंबर 74 में रहेंगे।
You may also like
-
भारत में ऐसे तैयार होंगे बुलेट ट्रेन के ड्राइवर, सामान्य लोको पायलट से कितनी अलग होगी सैलरी? जानें पूरी डिटेल
-
भारत को मिलेगा वीटो पावर? रूस-चीन के बाद UN चीफ ने भी किया बड़ा ऐलान
-
हॉर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा गेमचेंजर कदम, गैस से 80% बढ़ा बिजली उत्पादन
-
बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?
-
UCC पर अमित शाह के ऐलान से NDA में हलचल, गृह मंत्री से मिलेंगे संजय झा; JDU रखेगी अपना पक्ष
