दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पड़े वोटों की गिनती जारी है. रूझानों के मुताबिक आप एक बार फिर दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने जा रही। आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे चल रही है। उसके मुताबिक यह उसके काम की जीत है। पार्टी ने कहा कि आप ने राष्ट्रवाद का एक नया मॉडल दिया है जिसकी बुनियाद है जनता की सेवा।
उधर, राज्य की सत्ता से 22 साल के वनवास के बाद वापसी की उम्मीद कर रही भाजपा को झटका लगा है। वह सिर्फ 12 सीटों पर आगे है। दिल्ली भाजपा के मुखिया मनोज तिवारी ने कहा है कि जो भी नतीजा आता है, उसके लिए वे जिम्मेदार हैं।
उधर, कांग्रेस को पिछली बार की तरह एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही। पार्टी ने इन नतीजों पर निराशा जताई है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि शीला दीक्षित की मौत के बाद उनके विकल्प के तौर पर पार्टी दिल्ली में कोई दूसरा नेता खड़ा नहीं कर सकी।
You may also like
-
मोदी सरकार के पैसों से चल रहा है सनातनियों का मुस्लिम हटाओ हेट कैम्पेन?
-
मुफ्त बांटने पर अदालत की फटकार, लाड़ली बहना जैसी योजनाओं पर भी चल सकती है कैंची !
-
एपस्टीन का हरम और ‘मसाज’ के पीछे छिपे मायने !
-
संघ सबका पर सरसंघचालक सिर्फ ब्राह्मण !
-
विधानसभा चुनावों में अकेले के दम पर मैदान में उतरेगी BSP मायावती का बड़ा दांव, बंगला आवंटन विवाद पर कही बड़ी बात
