नई दिल्ली। परिणाम के पहले ही बीजेपी ने अपने मुख्यालय में एक पोस्टर से बहुत से संकेत दे दिए। भाजपा ने मान लिया जीत से हम अहंकारी नहीं होते और हार से निराश नहीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। पहले तीन घंटों के रुझानों की माने तो केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 58 से ज्यादा सीटों पर लीड करती दिखाई दे रही है।
जबकि भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। बीजेपी दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा था कि जनता का जो भी जनादेश होगा उसे स्वीकार किया जायेगा।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर भी कई पोस्टर लगाए गए हैं. इनमे से एक पोस्टर में लिखा है ”अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल’ आप ने अपने दफ्तर को नीले और सफेद गुब्बारों से सजाया है। सीएम केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह प्रदूषण के मद्देनजर पटाखे न जलाएं।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती शुरू होते ही, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दिल्ली कार्यालय पर एक पोस्टर लगाया है, जिसमें एक बड़ा सन्देश है. इस पोस्टर में हिंदी में लिखा गया है, “विजय से हम अहंकारी नहीं बनते और हार हमें निराश नहीं करती है.” इस पोस्टर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर है, जिन्होंने विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व किया था।
You may also like
-
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
-
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
-
दिल्ली में यमुना को मिलेगा नया लुक, पल्ला से कालिंदी कुंज तक बनेगा रिवरफ्रंट
-
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त
-
अभिजीत दीपके की अपील- दिवाली तक प्रदर्शन नहीं, परिवार के साथ समय बिताएं
