#poloticswala report
दिल्ली। कांग्रेस के विदेश इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा अपने बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके बयान ने एक बार फिर सियासत को गर्म कर दिया है। पित्रोदा ने कहा चीन हमारा दुश्मन नहीं है। भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। और उससे होने वाले खतरे को बढ़ा चढ़ाकर नहीं बताना चाहिए। सैम पित्रोदा का यह जवाब उस सवाल पर आया जब उनसे पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प क्या चीन से खतरे को नियंत्रित कर पाएंगे।
पित्रोदा के इस जवाब पर पूरी भाजपा उन पर पलट गई और उन्हें जम कर घेरा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहीन सिन्हा ने कहा जिस देश ने हमारी 40000 वर्गफीट जमीन पर कब्ज़ा जमा लिया कांग्रेस को उससे कोई खतरा नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा 2008 का कांग्रेस -चीनी कम्युनिस्ट पार्टी समझौता इसी का एक हिस्सा है। कांग्रेस के चीन के साथ सम्बन्ध पुराने हैं। जब भारत की सुरक्षा और व्यापर को लेकर चीन से चिंताएं थीं तब भी कांग्रेस को चीन से कोई शिकायत नहीं थी। तब भी राहुल गाँधी ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का समर्थन किया था।
पित्रोदा ने आगे कहा कि भारत का रवैया हमेशा टकराव पूर्ण रहता है। अब समय आ गया है कि हमें अपने रवैये में परिवर्तन लाकर सहयोगपूर्ण दृष्टिकोण रखना होगा। हमें अपने सोचने के तरीकों में परिवर्तन लाना होगा। हमें यह समझना होगा की चीन हमारा दुश्मन नहीं है।
You may also like
-
जले नोटों वाले जस्टिस वर्मा का दुखी मन से इस्तीफा, अब एफआईआर की संभावना
-
मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के 38 पदाधिकारियों को तीन महीने का अल्टीमेटम, नहीं सुधरे तो बाहर
-
वंदे मातरम् …कांग्रेस पार्षद बोलीं, हम किसी के बाप की नहीं सुनते, कांग्रेस भी जाए भाड़ में !
-
इंदौर में कांग्रेस पार्षद फौजिया और रुबीना का वंदे मातरम गाने से इंकार, बोलीं एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ
-
ईरान की सभ्यता मिटाने निकले ट्रम्प ने टेके घुटने, सीज़फायर !
