#politicswala report
मध्यप्रदेश। पूरे देश में प्रसिद्ध बागेश्वर धाम और बुंदेलखंड के लिए ये खबर बड़ी सुखद है। यहाँ बनाए जाने वाले कैंसर अस्पताल के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम जा रहे हैं।वे यहाँ धीरेन्द्र शास्त्री से भी मिलेंगे।
हालाँकि इस बात की पुष्टि अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा नहीं की गयी है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश महंत धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बागेश्वर धाम के एक आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स ‘ पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि इस बार का महाशिवरात्रि पर्व बहुत खास होने वाला है। एक इतिहास रचने जा रहा है। यहाँ कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया जाने वाला है। और शिलान्यास सम्पन्न होगा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों।
बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने लोगों से अपील की है कि हमें साज सज्जा, सजावट करनी चाहिए। ये हमारे लिए बड़ा और ख़ुशी का मौका है।
You may also like
-
महादेव बेटिंग ऐप केस: 125 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में ED की छापेमारी, राहुल मक्कर हिरासत में
-
बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर
-
मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस
-
अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी
-
डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान
