लखनऊ। लखनऊ में धारा 144 लागू होने के बाद भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने तीन मुकदमें दर्ज किए हैं। इनमें से एक मुकदमा मशहूर शायर मुनव्वर राना की दोनों बेटियों समेत 12 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बेटियों पर एफआईआर होने के बाद मुनव्वर राना ने कहा, ‘मेरे पर मुकदमा दर्ज करो, ऐसी बागी बेटियां पैदा की’
एक टीवी चैनल से बातचीत में मुन्नवर राना ने कहा कि लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध पहले से चल रहा है और इसे रोकने के लिए शहर में धारा 144 लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जब शहर में धारा 144 लगी है तो गृहमंत्री अमित शाह यहां सभा को संबोधित करने कैसे आ रहे हैं। मुन्नवर राना ने कहा कि यहां की सरकार कहती है उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश है, यहां सब ठीक है। अगर यहां सब ठीक है तो धारा 144 क्यों लगाया गया।
मुन्नवर राना ने कहा कि ये लड़कियां, महिलाएं जो प्रदर्शन कर रही हैं उनके पास ना कागज है, ना घर है ना छत है। वो डर रही है कि हमसे नागरिकता मांगी जाए हमसे कागज मांगे जाए जो हम ना दे पाए जो हमें देश से ना निकाल दिया जाए।
You may also like
-
मोदी सरकार के पैसों से चल रहा है सनातनियों का मुस्लिम हटाओ हेट कैम्पेन?
-
मुफ्त बांटने पर अदालत की फटकार, लाड़ली बहना जैसी योजनाओं पर भी चल सकती है कैंची !
-
एपस्टीन का हरम और ‘मसाज’ के पीछे छिपे मायने !
-
संघ सबका पर सरसंघचालक सिर्फ ब्राह्मण !
-
विधानसभा चुनावों में अकेले के दम पर मैदान में उतरेगी BSP मायावती का बड़ा दांव, बंगला आवंटन विवाद पर कही बड़ी बात
