#politicswala Report
दिल्ली। नीदरलैंड और बेल्जियम में अगले महीने होने वाले एफआईएच विश्व कप में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें अपने पारंपरिक नीले रंग के किट के बजाय केसरिया जर्सी में नज़र आएंगी।
पूर्व कप्तान वीरेन रसक्विन्हा ने इस बदलाव पर सवाल उठाए हैं, जबकि हॉकी इंडिया ने इसे एक तकनीकी आवश्यकता बताते हुए इसका बचाव किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने सोशल मीडिया पेजों पर नई जर्सी का अनावरण करते हुए हॉकी इंडिया ने कहा कि जर्सी का डिज़ाइन और रंग “एक कहानी बताने” और “भारत के गौरव” को ले जाने के लिए बनाया गया है, और इसे खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ के साथ विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया। हॉकी इंडिया ने कहा कि केसरिया रंग साहस, त्याग और विजय का प्रतीक है।
वहीं वीरेन रसक्विन्हा ने कहा कि अनावरण की गई यूनिफॉर्म “शर्मनाक” लग रही है. रसक्विन्हा, जो स्पोर्ट्स फाउंडेशन ‘ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट’ के सीईओ भी हैं, ने ‘एक्स’ पर लिखा: “मुझे कहना होगा कि @TheHockeyIndia ने. देश के लिए कई अच्छे काम किए हैं, लेकिन यह शर्मनाक है. भारतीय टीम की विरासत और पहचान हमेशा नीला रंग रही है। मैंने कई सालों तक गर्व के साथ नीली जर्सी पहनी है, प्रशंसक हमारी भारतीय टीम को नीले रंग में देखना चाहते हैं. नारंगी रंग का क्या तर्क है?”
You may also like
-
अरुणाचल में उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का जवान शहीद; 4 घायल
-
एटा में बच्चों से आपत्तिजनक वीडियो बनवाने का आरोप, NHRC ने भेजे नोटिस
-
जयशंकर का अमेरिका को संदेश, ‘आतंकवाद पर भारत की चिंता समझना जरूरी’
-
UP MLC Election 2026: भाजपा ने घोषित किए 6 उम्मीदवार
-
बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन, नोएडा से AIIMS जाना होगा आसान
