#politicswala report
तेजप्रताप यादव विवाद-आकाश यादव को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर डराया गया
बिहार की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के कथित संबंधों और उसके बाद उपजे विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने तेजप्रताप यादव और उनके सहयोगी मोतीलाल यादव पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
जबरन घर में घुसे और धमकी दी
आकाश यादव के अनुसार 6 जून को जब वे खाटूश्याम यात्रा पर थे तब पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपने सहयोगी मोतीलाल यादव के साथ उनके पाटलिपुत्र स्थित घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने जबरन घर में घुसने का प्रयास किया और परिवार को धमकाया। आकाश ने दावा किया है कि इस घटना के बाद मोतीलाल यादव ने उन्हें फोन कर औकात दिखाने की बात कही और मामले को गुप्त रखने का दबाव बनाया।
लॉरेंस बिश्नोई का नाम और कॉल रिकॉर्डिंग
मामला तब और गंभीर हो गया जब आकाश को एक और फोन कॉल आया। कॉलर ने अपना नाम मोहित बताया और खुद को कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि मंत्री जी के खिलाफ कुछ भी बोलना बंद कर दें। आकाश ने इस पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा है।
पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप
आकाश यादव का कहना है कि उन्होंने 10 जून को ही पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजप्रताप यादव ने फोन पर खुद बात करते हुए अपनी राजनीतिक ताकत का हवाला दिया और कहा कि पुलिस उनके खिलाफ कोई भी केस दर्ज नहीं करेगी। आकाश ने यह भी आरोप लगाया कि तेजप्रताप ने उनकी भांजी के अपहरण की धमकी तक दी है।
फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
यह पूरा विवाद तेजप्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से हुए एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ
जिसमें अनुष्का यादव के साथ 12 वर्षों से रिलेशनशिप का दावा किया गया था।
हालांकि पोस्ट डिलीट कर तेजप्रताप ने अकाउंट हैक होने और फोटो एडिटेड होने का दावा किया।
लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर शादी और करवा चौथ से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए।
अनुष्का यादव पटना की रहने वाली हैं और उनके भाई पहले राजद युवा विंग से जुड़े थे जहां से तेजप्रताप के साथ उनकी निकटता बढ़ी थी।
आकाश ने पेश किये साक्ष्य
पुलिस से न्याय न मिलने के बाद 17 जून को आकाश यादव ने पटना व्यवहार न्यायालय में परिवाद दायर किया।
अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है और आकाश ने फोन कॉल की रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्य पेश किए हैं।
You may also like
-
दिल्ली के सरकारी शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी, अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान
-
राफेल और F-35 से भी तेज! भारत के ‘पक्के यार’ का बड़ा ऑफर, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
-
8th Pay Commission में OPS की वापसी पर पेच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों मुश्किल है पुरानी पेंशन बहाल करना
-
अब 18 नहीं, सिर्फ 5 घंटे में चीन! ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट से कारोबारियों को बड़ा फायदा
-
Toll Plaza पर अब ये गलती पड़ेगी भारी, गलत FASTag लेन में गए तो कटेगा दोगुना चालान
