सीधी
रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान रेलवे की भूमि पर बने 34 घरों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। प्रशासन के अनुसार, संबंधित लोगों को पहले ही मुआवजे की राशि दी जा चुकी थी, इसके बावजूद उन्होंने रेलवे की जमीन से अपने मकान खाली नहीं किए थे।
जानकारी के अनुसार, नौढ़िया गांव में दोपहर 12 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, जो शाम करीब 4 बजे तक जारी रही। करीब 4 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।
You may also like
-
रायपुर के 2 करोड़ के एप्पल स्टोर चोरीकांड में दो और गिरफ्तार, देवास से दबोचे गए आरोपी
-
बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
-
सातवें वेतनमान पर MP हाईकोर्ट सख्त, दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
-
आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
-
संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
