पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले डूबेंगे
वाली कहावत को नए ढंग के आगे बढ़ा दिया
अब ये कह सकते हैं – जोशी जी खूब तो डूबे ही पूरे कुनबे को भी ले डूबे।——————————
दीपक जोशी की शादियों के विवाद में अब उनके बेटे, बहु, बेटी, बहन, बहनोई भी कानून के घेरे में
शातिर दीपक कैसे इस जाल में उलझे और क्या है शाहपुरा थाने में मंगलवार को दर्ज केस की सच्चाई।
#politicwala Report
BHOPAL..अपनी शादियों के विवाद से घिरे पूर्व मंत्री दीपक जोशी अब घरेलू हिंसा के केस में फंस गए हैं। अब तक अकेले ही चर्चा में रहे जोशी का अब पूरा परिवार घेरे में आ गया है। इस बार वे अकेले नहीं फंसे हैं अपने बेटे, बेटी ,बहु, बहन और बहनोई तक कानूनी घेरे में हैं। बुधवार को उनकी परिवार और नवब्याहता पत्नी पल्लवी की अदालत के नोटिस के बाद वकील के जरिये 17 जून को वन स्टॉप सेंटर उज्जैन में पेशी हुई। ये पेशी उनकी वैधानिक पत्नी होने का दावा कर रही नम्रता जोश इन दीपक जोशी के परिवार पर केस दर्ज किया है। घरेलू हिंसा के इस मामले में नम्रता ने जोशी के परिवार और साथ ही पल्ल्वी और उनकी माँ के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है।
यानी एक दिन पहले तक भोपाल में केस दर्ज करवाने वाले जोशी बुधवार को खुद कठघरे में दिखे। जानकारों के मुताबिक जोशी टाइमिंग के माहिर हैं। उन्होंने जानबूझकर उज्जैन केस की पेशी से पहले भोपाल में नम्रता और शिखा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसके जरिये वे मीडिया में बड़ी सफाई से
खुद को बेचारा साबित करने की कोशिश कर गए।
जानकारों के मुताबिल प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी बड़े शातिर निकले…एक दिन पहले जोशी जी ने खुद को पीड़ित बताते हुए थाने में आवेदन दिया था, कहा था उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है, उनको बदनाम किया जा रहा है। इस मामले में 17 जून को पल्लवी जोशी, उनकी माताजी मंजू और दीपक जोशी, दीपक जोशी के बेटे जयवर्धन, बहु श्रद्धा, बेटी जूही और बहन प्रभा और बहनोई राजेंद्र दुबे आरोपी हैं।
बताया जा रहा है कि पल्लवी और उनकी माताजी मंजू सक्सेना अदालत में दिखीं। जबकि दीपक जोशी बड़ी देर तक बाहर गाडी में बैठे रहे। नम्रता ने दीपक के खिलाफ घरेलू हिंसा प्रकरण (MJCR 626/2026) दर्ज किया है जिसके तहत 17 जून 2026 को दीपक जोशी को ‘वन स्टॉप सेंटर’ नियत उपस्थिति के मद्देनजर पेश होना था.
अब इस मामले में समझते हैं घरेलू हिंसा में दीपक जोशी के अलावा परिवार के बाकी लोग कैसे घेरे में हैं। दरअसल, घरेलू हिंसा मामले में आर्थिक, मानसिक और शारीरिक तीनो तरह की प्रताड़ना आती है।
नम्रता जोशी की शिकायत के अनुसार जोशी ने नम्रता से तलाक लिए बिना पल्लवी से विवाह किया जो घरेलू हिंसा के दायरे में हैं। इसके अलावा उनके बेटे जयवर्धन और बहू पर आरोप है कि उन्होंने दीपक जोशी की पूरी संपत्ति अपने नाम कर ली और उनकी पत्नी यानी नम्रता को घर में रहने को एक कमरा तक नहीं दिया। इसी तरह का आरोप जोशी की बेटी जूही पर भी है। इसके अलावा सबसे बड़ा आरोप दीपक जोशी की बहन और बहनोई पर है। आरोप
के मुताबिक जोशी की बहिन प्रभा और बहनोई राजेंद्र दूबे जोशी की तीनों शादियों में शामिल हुए। ये जानते हुए कि नम्रता से अभी तलाक नहीं हुआ है।
इस मामले में कानूनी जानकारों के मुताबिक घरेलु हिंसा का केस पत्नी ही लगा सकती है। कानूनी रूप से नम्रता को पत्नी मानते हुए ही ये मामला दर्ज हुआ
है। इसी सिलसिले में पल्लवी के साथ हुए विवाह को शून्य करने का मामला भी अदालत मे है।
You may also like
-
शिवसेना के दांत भी टूटे … महाराष्ट्र में ‘संजय’ ने उद्धव को बना दिया धृतराष्ट्र
-
‘छोटी मूंगफली दीपक जोशी’ … वाट्सअप ग्रुप के खिलाफ पूर्व मंत्री ने दर्ज कराई शिकायत
-
राहुल अब रुकने वाले नहीं हैं ! ‘इंडिया’ साथ चलेगा क्या ?
-
₹370 की बिरयानी: असली कहानी तालियाँ क्यों थीं
-
चढ़ावे का घोटाला .. ‘रामजी’ जांच करने वाले सब बेईमान
