27 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल,
NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 27 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां जेपी नड्डा ने Sonam Wangchuk को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
शुक्रवार सुबह जारी अपने वीडियो संदेश में Sonam Wangchuk ने बताया कि पिछले दो दिनों से सरकार के साथ लगातार बातचीत चल रही थी। इस दौरान उनकी प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार की ओर से तीन महत्वपूर्ण मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
वांगचुक के अनुसार, सरकार ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर नए मामले दर्ज नहीं करने, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय करने के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने तथा आंदोलन के दौरान आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का लिखित आश्वासन दिया है।
हालांकि, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार की ओर से कोई सहमति नहीं बनी। इस पर Sonam Wangchuk ने कहा कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा छात्रों के खिलाफ कार्रवाई रुकवाना और उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल सुनिश्चित करना था। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित सर्वोपरि हैं और इसी कारण उन्होंने अनशन समाप्त करने का फैसला लिया।
PM मोदी ने आधी रात को दिया वीडियो संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात 12 बजे छात्रों के नाम 2 मिनट 56 सेकंड का वीडियो संदेश जारी करते हुए पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, इसलिए सरकार इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रधानमंत्री ने बताया कि नए कानून के मसौदे पर शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट में चर्चा होगी। मंजूरी मिलने के बाद इसे अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा और जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून में फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था और दोषियों के लिए कठोर सजा का प्रावधान होगा।
मोदी ने यह भी कहा कि पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही, लाखों छात्रों का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो, इसलिए कम समय में लगभग 22 लाख छात्रों की परीक्षा कराकर 19 जुलाई को परिणाम भी घोषित किया गया। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे टक CJP का ऐलान प्रोटेस्ट जारी रहेगा!
इस सबके बावजूद CJP नेता अपनी मांगों पर अभी भी अड़े हुए हैं। Sonam Wangchuk के अनशन तोड़ने और सरकार के प्रस्ताव के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी अभी भी प्रोटेस्ट कर रही है। पार्टी ने साफ किया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता उनका विरोध जारी रहेगा। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन से जुड़े हर अपडेट यहां पढ़ें।
यह भी पढ़ें- इंदौर एयरपोर्ट पर सर्वधर्म स्वागत से UCC पर सरकार ने दिया बड़ा संदेश…..
You may also like
-
इंदौर एयरपोर्ट पर सर्वधर्म स्वागत से UCC पर सरकार ने दिया बड़ा संदेश…..
-
जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, फिर भी कैसे पहुँच रहे हैं प्रदर्शनकारियों के मैसेज? जानिए ब्लूटूथ मेश तकनीक का पूरा सच
-
विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, रखा मौन व्रत….
-
इन मंत्रियों के बच्चों की पढ़ाई का ताल्लुक विदेश से! जानिए पूरी लिस्ट…..
-
सीजेपी हिंसा का अमेरिका कनेक्शन… भारत में तख्तापलट के लिए चीन से फंडिंग… प्रदर्शन केस में पाकिस्तान एंगल…
