#politicswala report
कांग्रेस में गुटबाजी का कैंसर फ़ैल रहा है। ये बात भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ने अपनी ट्वीट में कही। मामला यह है कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश प्रभारी के लिए हरीश चौधरी की नई नियुक्ति की है। नए प्रभारी से मुलाकात के लिए पीसीसी मुखिया जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दिल्ली में उनसे अलग अलग मिलने गए। तीन सालों में चार बार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बदले जा चुके हैं। राजस्थान के बायतू से विधायक हरीश चौधरी भंवर जीतेन्द्र सिंह की जगह नियुक्त किये गए हैं।
कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी कल पहली बार भोपाल आएंगे। वे पीसीसी में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं, कार्यकर्ताओं, विधायकों, पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक लेकर मेल-मुलाकात करेंगे।
पूर्व प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह पर लगातार लगातर गुटीय राजनीती को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे थे। कहा जा रहा था कि कुछ लोगों के इशारों पर फैसले लिए जा रहे थे। इसीलिए यह परिवर्तन किया गया।
अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान जीतू पटवारी ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की। पटवारी ने मप्र में संगठन की स्थिति और आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर जानकारी दी।
You may also like
-
नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, डिप्रेशन और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई
-
रूस के ‘सेंटर-2026’ में तालिबान की एंट्री, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
-
135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 8.5 लाख किताबों का क्या होगा?
-
मोदी के लक्षद्वीप दौरे के 2 साल बाद बदली तस्वीर, पर्यटन के साथ बढ़ी नौसेना की ताकत
-
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 2 और उम्मीदवार, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
