इंदौर। प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। 28 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इनमें 19 सीटों पर भाजपा और 8 सीट पर कांग्रेस आगे हैं। शिवपुर की पोहरी सीट पर बसपा प्रत्याशी कैलाश कुशवाह आगे हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री सुरेश धाकड़ तीसरे नंबर पर हैं। अब तक आए रुझानों में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। शिवराज सरकार के 10 मंत्री आगे चल रहे हैं। वहीं, सुमावली में मंत्री एंदल सिंह कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह से पीछे हैं। राज्य में 3 नवंबर को मतदान हुआ था।
सिंधिया के सबसे करीबी तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत भी आगे चल रहे है। बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी आगे चल रहे है।
मतगणना के बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने भोपाल में कमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पीसीसी दफ्तर पहुंचे। वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक घंटे रुक जाइए, सब क्लियर हो जाएगा।
दस बजे तक का अपडेट
-सुरखी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोट से आगे।
-सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट 1300 वोट से आगे चल रहे हैं।
-नेपानगर सीट में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर आगे।
-देवास की हाट पिपल्या सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल 1171 वोट से आगे।
-सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।
-ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार एक हजार वोटों से आगे।
-बदनावर में मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 1650 वोट से आगे चल रहे हैं।
-सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं।
-डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी 500 वोट से आगे।
-ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्यु्म्न सिंह तोमर आगे।
ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना लाल गोयल 500 वोट से आगे।
-आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 1500 वोटों से भाजपा के मनोज ऊंटवाल से आगे।
-बमोरी से मंत्री और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया आगे।
-अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहूलाल सिंह 1100 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-अम्बाह में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यप्रकाश सखवार भाजपा के कमलेश जाटव से आगे चल रहे हैं।
-भांडेर सीट से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा की रक्षा राम सिरोनिया प्रत्याशी हैं।
सुमावली में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह भाजपा प्रत्याशी और मंत्री एंदल सिंह कंषाना पीछे हैं।
अशोकनगर की मुंगावली सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव 5383 वोट से आगे।
अशोकनगर सीट से भाजपा के जजपाल सिंह जज्जी 861 वोटों से आगे हैं।
पोहरी सीट में बसपा प्रत्याशी कैलाश कुशवाह आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री सुरेश धाकड़ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हरिवल्ल्भ शुक्ला दूसरे नंबर पर हैं।
You may also like
-
विवाद के बाद ‘प्रादा’ बेचेगा ‘मेड इन इंडिया’ कोल्हापुरी , कीमत होगी करीब 84,000 रु.
-
2025 की चर्चा .. सोशल मीडिया ने लोकतंत्र खत्म किया तानाशाही जोड़ी
-
वीर सावरकर अवॉर्ड’ की घोषणा और कांग्रेस के बागी सांसद शशि थरूर का बिदकना ।
-
मध्यप्रदेश … दलित के घर भोजन करने पर ‘बहिष्कार’ का फरमान, गंगा में स्नान कर करना पड़ा ‘पाप’ का प्रायश्चित
-
ओ तेरी… भाजपा ने स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओं में भी उगा लिया चंदा !
