#politicswala report
Pakistan Cricket Team Instagram Account Ban: भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम अकाउंट को देश में बैन कर दिए हैं।
Instagram Account Ban In India: भारत सरकार पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है। सरकार ने कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट को भारत में बैन कर दिया है। वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में बैन कर दिए गए हैं। इन खिलाड़ियों की लिस्ट में बाबर आजम से लेकर मोहम्मद रिजवान का नाम भी शामिल है। पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान भी शामिल
अब नहीं दिखेंगे ये इंस्टाग्राम पर
भारत सरकार के कहने पर इंस्टाग्राम की मालिकाना कंपनी मेटा (Meta) ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन कर दिया है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इस लिस्ट में बाबर आज़म, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफ़रीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, हैरिस रऊफ़ और इमाम उल हक़ का नाम शामिल हैं। अब भारत के लोग इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों की पोस्ट इंस्टाग्राम पर नहीं देख सकेंगे।
भारत सरकार ने ब्लॉक किए ये अकाउंट
भारत सरकार ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरफ से फैलाए जा रहे प्रोपेगैंडा को रोकने के लिए कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के अकाउंट ब्लॉक किए हैं। सरकार ने एक्ट्रेस हानिया आमिर, माहिरा खान और अली जफर समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए हैं।

अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बैन
पाकिस्तान के ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट बुधवार शाम को भारत में ब्लॉक कर दिया गया।
पुरुष भाला फेंक में ओलंपिक चैंपियन अरशद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खाली पेज दिखा, जिस पर आधिकारिक बयान था – “भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इस सामग्री को प्रतिबंधित करने के कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है।”
इनके इतने फॉलोवर
बाबर आज़म ( इंस्टाग्राम पर 5.7 मिलियन फ़ॉलोअर्स )
मोहम्मद रिज़वान (1.7 मिलियन फ़ॉलोअर्स),
शाहीन शाह अफ़रीदी (2.6 मिलियन फ़ॉलोअर्स)
अरशद (802,000 फ़ॉलोअर्स) थे।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी (4.5 मिलियन फॉलोअर्स) हैं। जिन्होंने हाल ही में भारतीय सेना की आलोचना की थी और बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ तीखी नोकझोंक की थी।
You may also like
-
मोदी सरकार के पैसों से चल रहा है सनातनियों का मुस्लिम हटाओ हेट कैम्पेन?
-
मुफ्त बांटने पर अदालत की फटकार, लाड़ली बहना जैसी योजनाओं पर भी चल सकती है कैंची !
-
एपस्टीन का हरम और ‘मसाज’ के पीछे छिपे मायने !
-
संघ सबका पर सरसंघचालक सिर्फ ब्राह्मण !
-
विधानसभा चुनावों में अकेले के दम पर मैदान में उतरेगी BSP मायावती का बड़ा दांव, बंगला आवंटन विवाद पर कही बड़ी बात
