#politicswala report
Indore Missing Couple: शिलांग में लापता हुए इंदौर के दंपती मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खोज दल को पति का शव मिल गया है जबकि पत्नी की तलाश जारी है। दोनों शादी के बाद घूमने गए थे लेकिन रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे। इंदौर के नवविवाहित दंपती राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए थे। 24 मई से दोनों का अपने परिजनों से संपर्क टूट गया था। राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई में मिला है। पुलिस शव को निकालने का प्रयास कर रही है।
राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के परिजनों ने शिलांग पहुंचकर उनकी तलाश की थी लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो वे वापस लौटकरइंदौर क्राइम ब्रांच से मदद की गुहार लगाने पहुंचे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेघालय के मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी।
राजा रघुवंशी पेशे से ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे। उनकी शादी 11 मई को इंदौर निवासी सोनम से हुई थी।
शादी के बाद दोनों 20 मई को शिलांग हनीमून मनाने गए थे।
शुरुआत में परिजनों से रोज बातचीत होती रही, लेकिन 24 मई के बाद उनका फोन बंद आना शुरू हो गया।
कई बार कॉल करने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजन चिंतित हो गए।
सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन ने शिलांग पहुंचकर खुद तलाश शुरू की थी।
गोविंद ने गूगल मैप के माध्यम से उनकी अंतिम लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि दोनों ओसरा हिल्स इलाके में घूमने गए थे।
वहां पहुँचने पर उन्हें एक किराए की एक्टिवा लावारिस हालत में खड़ी मिली।
इस जगह के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां पहले भी टूरिस्ट्स के साथ लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं और वहां एक गहरी खाई भी है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका और भी बढ़ गई थी।
You may also like
-
DU छात्रा का NSUI नेता अनस पर गंभीर आरोप, विरोध प्रदर्शन के बदले ₹500 देने की पेशकश
-
भारत में सजेगा ऑटो इंडस्ट्री का महाकुंभ, 50 देशों की 1,750 कंपनियां होंगी शामिल
-
CM मोहन यादव बोले- माखन की ताकत ने भगवान कृष्ण को कंस से लड़ने की शक्ति दी
-
देपालपुर ने स्वच्छता में मारी लंबी छलांग, देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बना
-
उज्जैन में सदाबल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट क्षेत्र से गुजरने वाली 132 केवी लाइन के 5 टावर होंगे शिफ्ट : ऊर्जा मंत्री तोमर
