नई दिल्ली। दिल्ली में हिंसा के आरोपियों की गिरफ़्तारी शुरू हो गई। है सोमवार को सरेआम गोली चलाने, पुलिसकर्मी को धक्का देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस युवा का नाम शाहरुख़ है। पिस्टल लहराते हुए इसका ही वीडियो वायरल हुआ है। नागरिकता क़ानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई हिंसा के कारण दिल्ली का माहौल बेहद तनावपूर्ण है।
सोमवार को मौजपुर-जाफ़राबाद इलाक़े में हिंसक प्रदर्शन हुए। इसमें अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 150 लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में देखा गया है कि एक युवक ने हाथ में रिवॉल्वर ली हुई है और वह एक पुलिसकर्मी को धमका रहा है। इस शख़्स की पहचान शाहरूख के रूप में हुई है और वह स्थानीय निवासी है। पुलिस ने शाहरूख को गिरफ़्तार कर लिया है।
वायरल वीडियो में यह साफ़ नहीं है कि शाहरूख ने पुलिसकर्मी पर गोली चलाई है या नहीं। बताया जा रहा है कि इस शख़्स ने 8 राउंड फ़ायरिंग की है।
जाफ़राबाद में नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के विरोध में रविवार को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों लोग मौजपुर इलाक़े में जमा हो गये थे और इसके बाद क़ानून के विरोध में और समर्थन में उतरे लोगों के बीच पत्थरबाज़ी हुई थी।
You may also like
-
किरण बेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शिक्षा के क्षेत्र में निभाएंगी अहम भूमिका
-
SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता
-
भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल
-
भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
-
दिल्ली को मिली 100 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
