नई दिल्ली। एक ओर जहां पूरा भारत छठ पर्व को बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मना रहा है वहीं दिल्ली में छठ पूजा के नाम पर उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों को यमुना के दूषित जल में मजबूरन पूजा कर अपनी आस्था को बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों की यह दुर्दशा देख सांसद संगम लाल गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठ पर्व के अवसर पर खराब इंतजाम करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऐसा कर राजनीति कर रहे हैं।
उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों के वोट तो चाहिए लेकिन वह सेक्युलरिज्म की आड़ में हिंदुओं के पर्व पर निशाना साधते रहे हैं।
उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों की कोई सुध नहीं है। इसी के चलते उन्होंने छठ पर्व पर ऐसे इंतजाम किए हैं ताकि लोगों में छठी मैया की घाट किनारे पूजा करने का भाव कम हो लेकिन अरविंद केजरीवाल यह नहीं जानते कि उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासी छठी मैया के आशीर्वाद से फल फूल रहे हैं।
वह इनके जैसे अनेक अरविंद केजरीवाल बना सकते हैं और अपनी एकजुटता का अंदाजा वह आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को जरूर दिखाएंगे। व उन्हें अवश्य सबक सिखाएंगे।
अरविंद केजरीवाल पता नहीं कौन से आईआईटी से पढ़े हैं कि यमुना के पानी में छिड़काव कर पानी को स्वच्छ बनाने का ढोंग कर रहे हैं।
उनका यह ढोंग बिहारियों की आंखों में धूल झोंकने जैसा है और उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। अरविंद केजरीवाल सिवाय विज्ञापन के अलावा कुछ नहीं करते।
उसी के चलते दिल्ली की दुर्दशा बद से बदतर हो गई है। संगम लाल गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रतापगढ़ से सांसद हैं। वह ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय मंत्री हैं।
You may also like
-
शातिर जोशी शिकंजे में… खुद तो डूबे, बेटे-बहू, बेटी, बहन, बहनोई को भी ले डूबे !
-
शिवसेना के दांत भी टूटे … महाराष्ट्र में ‘संजय’ ने उद्धव को बना दिया धृतराष्ट्र
-
‘छोटी मूंगफली दीपक जोशी’ … वाट्सअप ग्रुप के खिलाफ पूर्व मंत्री ने दर्ज कराई शिकायत
-
राहुल अब रुकने वाले नहीं हैं ! ‘इंडिया’ साथ चलेगा क्या ?
-
₹370 की बिरयानी: असली कहानी तालियाँ क्यों थीं
