#politicswala report
Language dispute-बेंगलुरु में एसबीआई में एक महिला बैंक कर्मचारी ने कन्नड़ भाषा बोलने से इनकार करेने के बाद से हंगामा हो गया है। लोग महिला बैंक कर्मी की आलोचना कर रहे हैं. इसी बीच एसबीआई ने घटना पर चिंता जताते हुए मामले जांच शुरू होने का आश्वासन दिया है। भाषा विवाद-SBI महिला बैंक कर्मचारी का कन्नड़ भाषा बोलने से इनकार, हंगामा…
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की चंदापुरा-शाखा में एक कर्मचारी द्वारा कन्नड़ भाषा में बात करने से इनकार करने और असम्मानजनक व्यवहार की घटना के बाद कर्नाटक के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। अब इस घटना पर भारतीय स्टेट बैंक ने अपना बयान जारी किया है और घटना पर चिंता जताई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, एक व्यक्ति कन्नड़ भाषा में महिला बैंक कर्मी से कुछ बातें कर रहा है। इसके बाद दोनों में बहस हो जाती है। व्यक्ति महिला बैंक कर्मी से कन्नड़ भाषा बोलने के लिए कहा, जिसमें महिला बैंक कर्मी ने कहा, मैं कन्नड़ नहीं बोलती, मैं केवल हिंदी में बात करूंगी।
जानकारी के मुताबिक, मामला दक्षिण बेंगलुरु के चंदपुरा का है। यहां SBI बैंक की मैनेजर ग्राहक से अंग्रेजी में बात कर रही थी लेकिन ग्राहक को इंग्लिश बोलना पसंद नहीं आया। वह कहना लगा मैडम कन्नड़ में बात कीजिए। मैनेजर ने मना किया तो ग्राहक ने जोर देकर कहा, ‘यह कर्नाटक है मैडम। ‘ इस पर मैनेजर ने जवाब दिया ‘यह भारत है।
वीडियो हुआ वायरल
👉कर्नाटक राज्य के बैंक में कार्यरत बैंक कर्मचारी से कन्नड़ में बात करने को लेकर बहस हो रही है, महिला कर्मचारी कह रही है कि आपने मुझे एम्प्लॉयमेंट नहीं दिया है। यह भारत है मैं हिंदी बोलूंगी। मैं कभी कन्नड़ नहीं बोलूंगी।
👉अभी कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से एक वीडियो वायरल हुआ था।… pic.twitter.com/0UIP6hh5Hk
— बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) May 20, 2025
वीडियो वायरल होने के बाद कन्नड़ भाषी लोग इस कर्नाटक के स्वाभिमान पर हमला मान रहे हैं. एक कन्नड़ संगठन का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। राज्य की कई एसबीआई शाखाओं में ग्राहकों को उन कर्मचारियों के कारण असुविधा का सामना करना पड़ रहा है जो न तो कन्नड़ समझते हैं और न ही स्थानीय भाषा का सम्मान करते हैं।
SBI ने जारी बयान में जाहिर की चिंता
वहीं, इस घटना के जवाब में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा, ‘हम अपनी सूर्या नगर शाखा, एओ साउथ बेंगलुरु में हाल की घटना को लेकर गहरी चिंता में हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नीति ग्राहकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस की है। हम सभी नागरिकों के प्रति सम्मानजनक और गरिमापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’
कर्नाटक रक्षणा वेदिके ने मांग की है कि एसबीआई अपने कर्मचारियों को कन्नड़ भाषा और कर्नाटक की संस्कृति के प्रति सम्मान दिखाने के लिए प्रशिक्षित करे। संगठन ने ये भी कहा कि कर्नाटक में काम करने वाले बैंक कर्मचारियों को स्थानीय भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि ग्राहकों को असुविधा न हो।
मामले को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी आपत्ति जताई है और शाखा प्रबंधक के व्यवहार की निंदा की।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि स्थानीय भाषा का सम्मान करना लोगों का सम्मान करना है। उन्होंने भाषा संवेदीकरण प्रशिक्षण अनिवार्य करने की मांग की।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स पर लिखा
सिद्धारमैया ने एक्स पर लिखा, ‘सूर्य नगर में शाखा प्रबंधक का व्यवहार कन्नड़-अंग्रेजी में बात करने से इनकार करना, नागरिकों के प्रति अनादर दिखाना, निंदनीय है। हम अधिकारी को स्थानांतरित करने में SBI की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हैं। अब मामले को बंद मान सकते हैं। मैं वित्त मंत्रालय और वित्तीय सेवा विभाग से आग्रह करता हूं कि वे सभी बैंक कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक और भाषा संवेदीकरण प्रशिक्षण अनिवार्य करें। स्थानीय भाषा का सम्मान लोगों का सम्मान है।’
क्या है मामला-
सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक कन्नड़ भाषी व्यक्ति बैंक की महिला कर्मचारी से बात करता नजर आ रहा है।
इस पर महिला बैंक कर्मी हिंदी भाषा में जवाब दे रही थीं, जिस पर व्यक्ति ने कन्नड़ भाषा में बात करने को कहा।
महिला कर्मी ने कहा कि वह भारतीय है और हिंदी भाषा में बात करेगी, कन्नड़ नहीं बोलेंगी।
वीडियो सामने आने पर कन्नड़ भाषी लोग नाराज हो गए। SBI जांच कर रही है।
You may also like
-
मोहन कैबिनेट के फैसले: MP में 9 साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ, 4 लाख कर्मचारी-अधिकारियों को लाभ
-
सिर्फ प्रेम त्रिकोण नहीं और भी कई एंगल हैं राजा रघुवंशी मर्डर केस में
-
एक ही दिन में एयर इंडिया ने रद्द की दूसरी फ्लाइट, दिल्ली से पेरिस की थी उड़ान
-
Kamal Hasan Thug Life Case: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक HC को कहा- माफी मंगवाने का काम आपका नहीं
-
हरियाणवी मॉडल सिम्मी चौधरी मर्डर केस: पहले से की गई थी प्लानिंग, शक और गुस्से ने ली शीतल की जान