जानते हैं कौन हैं रूचि गुर्जर , क्यों हुई सोशल मीडिया पर वायरल
#politicswala post
Cannes Film Festival 2025-कान फिल्म फेस्टिवल से रुचि गुर्जर की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। फोटोज में रुचि राजस्थानी आउटफिट में नजर आ रही हैं जिसके साथ उन्होंने पीएम मोदी की तस्वीरों वाला नेकलेट कैरी किया है।
स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक के साथ उन्होंने यहां सभी का ध्यान खींचा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके नेकलेस की हो रही है। कांस फेस्टिवल का आयोजन 24 मई तक होगा। इसमें बॉलीवुड की टॉप सेलिब्रिटी पहुंच रही हैं।
इन सबके बीच रुचि गुर्जर की रेड कारपेट एंट्री ने उन्हें रातोंरात लाइमलाइट में ला दिया है। शेखावाटी के झुंझुनूं की रहने वाली रुचि ने कॉलेज की पढ़ाई जयपुर से की है। इसके बाद वो मुंबई चली गई थीं।
यह नेकलेस जूलरी से कहीं बढ़कर
राजस्थान के गुर्जर परिवार में जन्मीं रुचि एक प्रोफेशनल मॉडल/एक्ट्रेस हैं और साल 2023 में उन्होंने मिस हरियाणा का खिताब जीता था। जयपुर के महारानी डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद रुचि अपना सपना पूरा करने के लिए मुंबई आ गईं। रुचि से जब उनके आउटफिट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह नेकलेस जूलरी से कहीं बढ़कर है। यह ताकत, दूरदर्शिता और विश्व स्तर पर भारत के उभरने का प्रतीक है।”
बड़ी चुनौती का किया सामना
एक्ट्रेस ने बताया कि कान में इस नेकलेस को पहनकर वह अपने देश के प्रधानमंत्री को इज्जत देना चाहती थीं, जिनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है। रुचि गुज्जर का यह बयान और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहीं। रुचि ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं क्योंकि गुर्जर परिवार से हूं, तो वहां महिलाओं को इस फील्ड में आने की इजाजत नहीं होती है, जहां मैं काम कर रही हूं।” एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें यहां तक पहुंचने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
लोगों की सोच से लड़ना मुश्किल
एक्ट्रेस ने कहा, “अपने परिवार की बॉलीवुड में काम कर रही महिलाओं के बारे में सोच बदलना मुश्किल था। मैं अपनी कम्यूनिटी में एक प्रेरणा बनना चाहती हूं, जिसने लोगों की सोच के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मैं अपनी कम्यूनिटी में अकेली हूं जो बॉलीवुड तक पहुंची हूं।” रुचि ने बताया कि कैसे उनकी मां जहां उनके मुंबई जाकर काम करने को लेकर डरी हुई थीं वहीं उनके पिता काफी सपोर्टिव थे।
You may also like
-
रायगढ़ बीच पर बड़ा हादसा, पुणे के 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत
-
13 घंटे, 700 KM और खूबसूरत वादियां, अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
-
‘No UPI Day’ पर बंटे व्यापारी, CTI ने किया ऐलान; CAIT ने बनाई दूरी
-
राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता, 114 जेट पर बातचीत जारी
-
8th Pay Commission: कर्मचारियों को हो सकता है ₹3.32 लाख तक का नुकसान, समझें पूरा कैलकुलेशन
