#politicswala report
Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी मर्डर केस में उस बात का खुलासा किया है जो सवाल हर किसी के जेहन में था।
आखिर सोनम रघुवंशी ने पति राजा रघुवंशी के खिलाफ हत्या क्यों की?
मेघालय पुलिस की एसआईटी टीम को राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ी सफलता हासिल हुई है।
पुलिस की सख्ती के आगे टूटी सोनम रघुवंशी ने आखिरकार बता दिया राजा ऱघुवंशी की हत्या क्यों की? देशभर को इस सवाल के जवाब का इंतजार था।
मेघालय पुलिस की जांच में सामने आया कि राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है।
राज ने सोनम के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची।
राजा रघुवंशी के परिवार की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने सोनम का नार्को टेस्ट कराने की बात कही थी।
पुलिस का कहना है कि नार्को टेस्ट उस स्थिति में किया जाता है जब सबूत न हों। हमारे पास सभी जरूरी सबूत मौजूद हैं।
पुलिस के मुताबिक नार्को-एनालिसिस टेस्ट के नतीजे अदालत में मान्य नहीं होते हैं।
प्लान ए के साथ बी और सी भी बना
प्लान ए के मुताबिक राज उसे गोली मारना चाहता था। इसके लिए उसे पिस्टल के साथ ही 5 लाख रुपए दिए गए।
लेकिन ये प्लानिंग अंजाम तक नहीं पहुंची।
वहीं प्लान बी के मुताबिक सोनम उसे सोहरा की पहाड़ियों से धक्का देकर मारना चाहती थी।
जब ये प्लानिंग भी फेल हुई तो राजा की हत्या एक हथियार से की गई और उसका शव सोहरा की पहाड़ियों से नीचे चेरापूंजी के घने जंगलों में फेंक दिया।
गौरतलब है कि ये पूरी प्लानिंग इंदौर के एक रेस्टोरेंट में की गई।
मिल गया सोनम की लव स्टोरी का ‘हीरो’,राजा के मर्डर के लिए बनाए थे प्लान A, B और C
सोनम रघुवंशी की प्रेम कहानी का हीरो निकला राज कुशवाहा
मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम रघुवंशी ने राज कुशवाह के साथ अपने रिश्ते को कबूल कर लिया है।
वहीं राज कुशवाह ने भी इस बात को स्वीकार किया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
पूर्व खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सईम ने बताया कि जांच के दौरान राज और सोनम ने अपने प्रेम संबंध की बात स्वीकार की है।
बता दें कि अब तक राज और उसके परिवार समेत सोनम के परिवार वाले दोनों की रिलेशनशिप से साफ इनकार कर रहे थे।
यहां तक कि राज कुशवाहा ने सोनम रघुवंशी के साथ अपने अफेयर की जानकारी हटाने के लिए मेघालय पुलिस के सामने हाथ तक जोड़ लिए थे।
लेकिन अब पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद दोनों ने अफेयर की बात कबूल की है।
सोनम राज की लव स्टोरी बनी हत्या की वजह
अपराध स्थल का पुनर्निर्माण में दोनों आरोपियों ने घटना को दोहराकर दिखाया । पुलिस के पास मजबूत सबूत हैं, जिनके आधार पर वे एक ठोस चार्जशीट तैयार कर रहे हैं।
सईम ने कहा कि हत्या का मुख्य मकसद स्पष्ट रूप से पैसा नहीं था .
पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध था।
एसपी ने संकेत दिया कि मृतक राजा को रास्ते हटाने की उनकी इच्छा, उनके रिश्ते और व्यावसायिक आकांक्षाओं से जुड़ी थी।
ये दोनों कुछ और चाहते थे, और परिवार वालों को राजा का रिश्ता सामाजिक बंधन और जातिवाद के कारण पसंद था।
इसी की आड़ में माता-पिता और बाकी सब के बीच राजा से शादी करने के लिए सहमति बनी थी।
इसलिए सोनम और राज ने अपने तरीके से राजा से छुटकारा पाने की प्लानिंग तैयार कर ली।
राज और सोनम का रिश्ता और उनके कारोबारी लक्ष्य राजा को रास्ते से हटाने की वजह बने।
अब इस मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
दोस्तों को तांत्रिक क्रियाओं पर
मेघालय पुलिस ने सोनम के दोस्तों से सोनम के बारे में जाना और राजा की हत्या के कारणों की वजह जानना चाही, तो उन्होंने आशंका जताई कि सोनम रघुवंशी तांत्रिक क्रियाओं पर विश्वास करती थी। उसने राजा रघुवंशी की हत्या इसीलिए की हो सकती है। वहीं मेघालय पुलिस को कई चैट मैसेज मिले हैं, जो संदिग्ध हैं और तांत्रिक क्रिया के लिए राजा की हत्या की ओर भी इशारा कर रहे हैं। अगर ये बात हुई सच तो कहानी में फिर आ सकता है नया मोड़।
You may also like
-
अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए सरकार मना रही ‘संविधान हत्या दिवस’- खड़गे
-
‘मेरे कंधे पर मेरा तिरंगा, जय हिंद, जय भारत’, अंतरिक्ष से देश के लिए शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश
-
ऑपरेशन सिंधु बंद: ईरान-इजराइल सीजफायर के बाद भारत का बड़ा फैसला, अब तक 3394 भारतीयों की सकुशल वापसी
-
राजा हत्याकांड- सोनम के लैपटॉप की शिलॉन्ग पुलिस को तलाश, तांत्रिक क्रिया का शक गहराया
-
इतना पीटा कि 7 डंडे टूट गए… नाखून प्लास से खींचे… कहानी आपातकाल में तानाशाही के खिलाफ खड़े रहे बरेली के ‘अटल’ की