#politicswala report
Narayanpur Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों के
साथ मुठभेड़ जिले के अबूझमाड़ इलाके में चल रही है। मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है और हथियार और बारूद बरामद किया है।
अबूझमाड़ क्षेत्र में बुधवार को एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। बुधवार शाम को जब सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे तभी नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़
शुरू हुई और सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराने में सफलता पाई।
इंसास और 315 राइफल बरामद
अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के माड़ डिवीजन के नक्सलियों के होने की सूचना पर नारायणपुर और कोंडागांव जिले के जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और STF के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी
अभियान में रवाना किया गया था। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, एक 315 राइफल और अन्य सामान बरामद किया गया।
नक्सलियों ने की थी गोलीबारी
अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों की टीम जब क्षेत्र में थी तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू
कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो महिला नक्सली मारी गईं। उन्होने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ अभी जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के माड़ डिवीजन के नक्सलियों के होने की सूचना पर नारायणपुर और कोंडागांव जिले के जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और STF के संयुक्त दल को अभियान में
रवाना किया गया था। घटनास्थल से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किया गया है।
केंद्र और राज्य सरकार का संयुक्त एंटी नक्सली आंदोलन
इस समय नक्सलवादियों के उन्मूलन के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सयुंक्त रूप से छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुहिम का व्यापक असर दिखा है। जिससे
नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं।
You may also like
-
राम मंदिर आंदोलन की आवाज रामविलास वेदांती नहीं रहे
-
कई सियासी सवाल खड़े कर रही है प्रियंका-प्रशांत की 2 घंटे की मुलाकात
-
Delhi Fog- धुंध के कारण 61 उड़ानें रद्द, मेस्सी भी दिल्ली पहुँचने में हुए लेट
-
मोदी तेरी कब्र खुदेगी वाले कांग्रेसी औरंगज़ेब के वंशज-BJP
-
मनरेगा के महात्मा गाँधी की जगह अब लेंगे ‘राम जी’
