#politicswala report
Indore Love Jihad Case: गैंगरेप-लव जिहाद और छेड़छाड़ के आरोपी मोहसिन खान पर इंदौर अन्नपूर्णा थाने में छठा केस दर्ज हुआ है। नौवीं के छात्र ने उस पर एक लाख 40 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। रुपये विदेशी रायफल खरीदने का झांसा देकर लिए थे।
वहीं महूगांव नगर परिषद ने लव जिहाद और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित मोहसिन खान के मकान को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस में मकान के निर्माण अनुमति और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं। 48 घंटे में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मकान को अवैध अतिक्रमण मानकर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। गैंगरेप के आरोपी शूटिंग संचालक मोहसिन खान पर छठा केस, तोड़ा जाएगा पुश्तैनी मकान
न रायफल दी न अमाउंट लौटाया
मोहसिन खान (महू) रिमांड पर है। उससे दुष्कर्म संबंधित केस में पूछताछ चल रही है। बुधवार को द्वारकापुरी निवासी प्रवेश शर्मा थाने पहुंचे और एक लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि बेटा पूर्वांश नौवीं कक्षा (केंद्रीय विद्यालय) में पढ़ता है। उसे स्पोर्ट्स टीचर शाहिद अंसारी ने निशानेबाजी की सलाह दी थी। गैंगरेप के आरोपी शूटिंग संचालक मोहसिन खान पर छठा केस, तोड़ा जाएगा पुश्तैनी मकान
छात्र का आरोप है कि मोहसिन ने विदेशी रायफल खरीदने के नाम पर 1.40 लाख रुपये लिए थे, लेकिन न तो रायफल दी और न ही रुपये लौटाए।
पुलिस ने मोहसिन के खिलाफ छठा केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
तोड़ा जायेगा मकान
हिंदू युवती से सामूहिक दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपित शूटिंग एकेडमी संचालक मोहसिन खान के महूगांव स्थित मकान को लेकर मंगलवार शाम महूगांव नगर परिषद ने नोटिस दिया है। नोटिस में निर्माण अनुमति सहित अन्य दस्तावेज की जानकारी मांगी गई है।
इसके लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। समयावधि में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो मकान को अवैध अतिक्रमण मानकर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित मोहसिन खान का प्रजापति नगर में मकान बना हुआ है। उक्त मकान को लेकर महूगांव नगर परिषद द्वारा नोटिस जारी किया है।
इसमें उल्लेख किया है कि मकान शासकीय नाले की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाने की शिकायत प्राप्त हुई है।
इसके लिए भू स्वामित्व दस्तावेज मांगे गए हैं।
इसके साथ ही भवन निर्माण की अनुमति भी पेश करने के निर्देश दिए हैं।
मकान के दरवाजे पर नोटिस लगाया गया
नोटिस के बाद नगर परिषद कर्मचारी नोटिस मोहसिन के मकान पर देने गए, जहां ताला लगा मिला। साथ ही किसी भी व्यक्ति ने नोटिस नहीं लिया। इस पर नगर परिषद द्वारा मकान के दरवाजे पर ही नोटिस चस्पा किया गया है। वहीं नोटिस में यह भी स्पष्ट रूप से आदेशित किया है कि यदि 48 घंटे में दस्तावेज पेश नहीं किए गए तो अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
इसमें होने वाला व्यय भी अतिक्रमणकारी से ही वसूला जाएगा। महूगांव नगर परिषद सीएमओ सीएस सोनिस ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में सभी जमीनों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। इसमें शासकीय भूमि, सड़क, नाले व अन्य जमीन पर अवैध कब्जे की जांच की जा रही है।
You may also like
-
उज्जैन में पहली बार मुख्यमंत्री ने शिप्रा तट पर फहराया तिरंगा, भोपाल में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण
-
कितना ताकतवर है अमेरिकी नौ-सेना का बेड़ा USS अब्राहम लिंकन!?
-
सुनीता विलियम्स 27 साल बाद नासा से रिटायर हुईं, दिल्ली में बोलीं भारत आना घर वापसी जैसा
-
ग्रेटर नोएडा: सड़कें जान ले रही हैं, पुल जान ले रहे हैं… ग्रेटर नोएडा में युवा इंजीनियर की मौत पर राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला
-
मोदी तेरी कब्र खुदेगी वाले कांग्रेसी औरंगज़ेब के वंशज-BJP
