जयपुर में भयानक हादसा, जुमे की नामाज के वक्त गिरी मस्जिद 10 से 12 लोग हुए हताहत
राजस्थान के पिंक शहर जयपुर में आज उस व्यक्त हड़कंप मैच गया जब जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की एक दीवार गिरने से लगभग 10 से 12 लोग मलवे की चपेट में आ गए। तुर्त-फुर्त में स्थानिए लोगों और पुलिस ने हताहत हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल के लिए रेफर किया…..
जयपुर शहर के भट्टा वस्ती थाना छेत्र से एक संवेदनशील खबर निकलकर सामने आई है। जुमे की नमाज के वक्त मस्जिद की दीवार अचानक ढह गई जिसमें लगभग 10 से 12 लोग चपेट में आ गए। तुर्त-फुर्त स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से हताहत लोगों को पहले कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए 11 मरीजों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया है।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक्त घटी घटना
उपस्थित लोगों की जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिद के एक तरफ की जर्जर दीवार अचानक गिर पड़ी। जिसमें के तरफ खड़े और बैठे लोग उसके नीचे दाब गए। भराई चीख-पुकार मचने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पहले कांवटिया, फिर भेजा गया SMS ट्रॉमा सेंटर
हादसा होने के बाद तुरंत घायलों को सबसे नजदीक की अस्पताल कांवटिया अस्पताल भेजा गया, इसके बाद इमरजेंसी को देखते हुए 11 मरीजों को फुर्ती से सएमएस ट्रॉमा सेंटर रेफ़र किया गया। ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉक्टर राजेंद्र मांड्या के ने बताया की घायलों की स्थति को देखते हुए, मरीजों का तुरंत इलाज शुरू किया गया।
मेडिकल कॉलेज और प्रशासन अलर्ट
हादसे की सूचना मिलने के बाद ही एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ चुका है।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने दिए आदेश: प्राचार्य डॉक्टर दीपक माहेश्वरी को सूचना मिलते ही चिकित्सकों की टीम को मोर्चा संभालने के निर्देश दिए हैं।
वेंटिलेटर पर एक मरीज: घायलों में से एक मरीज की हालत बहुत ज्यादा संवेदनशील है, जिसे तुरंत वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया।
इमरजेंसी वार्ड: 10 शेष मरीजों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है, जिनमें से दो की स्थिति को देखते हुए आईसीयू में रखा गया है।
गंभीरता को देखते हुए भट्टा बस्ती इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया
घटना के बाद इलाके में तनाव न फैले और राहत कार्य सुचारू रूप से चल सके, इसके लिए भट्टा बस्ती थाना पुलिस को तैनात किया गया है। प्रारंभिक जांच में दीवार के जर्जर होने की बात सामने आ रही है, हालांकि प्रशासन अब इसकी गहनता से जांच करेगा कि मस्जिद के रखरखाव में क्या कोई लापरवाही बरती गई थी। पुलिस यह इसलिए भी सख्त नजर आ रही है क्योंकि अंदाजा यह भी लगाया जा सकता है की कोई इस घटना को धार्मिक हिंसा में न बदल दे!
अब जर्जर इमारतों को लेकर उठा रहे हैं कई प्रश्न
पिंक सिटी जयपुर के परकोटे और आसपास के इलाकों में कई ऐसी पुरानी इमारतें और धार्मिक जगहें हैं जिनकी दीवारें बेहद पुरानी हो चुकी हैं। वैसे इस हादसे को एक चेतावनी की तरह लिया जा सकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को इन ढांचों का ऑडिट कर मरम्मत करानी चाहिए।
You may also like
-
Bank Holiday: कल 14 सितंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट
-
हाफिज सईद के खिलाफ NIA को बड़ी सफलता, 2 महीने में दूसरी बार जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
-
8वें वेतन आयोग में बदलेगी ये खास स्कीम! केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों पर पड़ेगा बड़ा असर
-
Bab-el-Mandeb पर हूतियों का कब्जा हुआ तो बढ़ेगा भारत का तेल संकट, 3000 KM दूर मंडरा रहा खतरा
-
दिल्ली के सरकारी शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी, अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान
