राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठे थे महंत,
सरयू का जल ले जाकर जन्माष्ठमी पर मथुरा के आयोजन में भी हुए शामिल
मथुरा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (82) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नृत्य गोपाल दास बुधवार को जन्माष्टमी मनाने मथुरा पहुंचे थे। गुरुवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
5 अगस्त को महंत नृत्य गोपाल दास प्रधानमंत्री मोदी के साथ अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन में शामिल हुए थे। वह करीब एक घंटे से ज्यादा वक्त तक मंच पर भी मोदी के साथ बैठे थे। उस आयोजन में उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत,
उत्तररादेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टर नरेश त्रेहन से बात उन्हें अस्पताल एडमिट करने को कहा है। इसके बाद महंत को इलाज के लिए एंबुलेंस से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल भेज दिया गया है।
महंत नृत्यगोपाल कृष्ण जन्माष्टमी पर वे बुधवार रात श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हर बार वे इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार वे अयोध्या से पवित्र सरयू जल भी बाल गोपाल के अभिषेक के लिए लेकर गए थे। वे जन्मस्थान में ठाकुरजी के अभिषेक के समय भी बैठे रहे थे। उनके शिष्य ने ही अभिषेक की परंपरा का निभाई थी।
You may also like
-
₹2,000 से ₹50,000 तक UPI पर कितना लगेगा चार्ज? 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
-
दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ का नोटिस, 7 दिन में मांगी माफी
-
PM Modi Birthday: वेतन आयोग से पेंशन तक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये 5 बड़े फैसले
-
AI-171 हादसे की जांच पर उठे सवाल, FAS ने AAIB से तकनीकी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की
-
मास्टर सर्कुलर्स और सतर्कता मैनुअल 2026 पर प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम
