RAJYA SABHA ELECTIONS: बीजेपी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को टिकट दिया गया है, जबकि हरियाणा से संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी पार्टी ने नामों का ऐलान किया है। कुल 37 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए यह पहली सूची है, जिसमें संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता दी गई है।
#Politicswala Report
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस चरण में कुल 9 नामों का ऐलान किया है। बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि हरियाणा से संजय भाटिया को टिकट मिला है। इसके अलावा असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इस बार राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव होना है, लेकिन पार्टी ने फिलहाल सीमित नामों का खुलासा किया गए है।
बिहार में संगठन और सामाजिक संतुलन पर फोकस
बिहार से पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा भेजने का फैसला संगठनात्मक मजबूती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। वे पटना की बांकीपुर सीट से विधायक रहे हैं और राज्य सरकार में मंत्री पद संभाल चुके हैं। पार्टी के भीतर उनकी पकड़ और अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें उच्च सदन के लिए चुना गया है।
शिवेश कुमार, जो दलित समुदाय के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं, को भी उम्मीदवार बनाया गया है। वे लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। उनके नाम से पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है। सूत्रों के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के साझा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं, जिन्हें सहयोगी दलों का समर्थन मिल सकता है।
असम में जमीनी नेताओं पर भरोसा
असम से तेरस गोवाला और जोगेन मोहन को मौका दिया गया है। तेरस गोवाला चाय बागान समुदाय से आते हैं और लगातार विधानसभा चुनाव जीतते रहे हैं। वहीं जोगेन मोहन राज्य सरकार में महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं। पार्टी ने उनके प्रशासनिक अनुभव और क्षेत्रीय प्रभाव को देखते हुए राज्यसभा का टिकट दिया गया।
छत्तीसगढ़ और ओडिशा में रणनीतिक चयन
छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है। वे प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर सक्रिय रही हैं और जमीनी राजनीति से जुड़ी रहीं हैं।
ओडिशा से प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और हाल ही में पार्टी में शामिल हुए सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। मनमोहन सामल राज्य में संगठन विस्तार के लिए जाने जाते हैं, जबकि सुजीत कुमार के शामिल होने को पार्टी के विस्तार अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।
हरियाणा और बंगाल में बड़े नाम
हरियाणा से संजय भाटिया को टिकट दिया गया है। वे करनाल से सांसद रह चुके हैं और संगठन में रणनीतिक भूमिका निभाते रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने उल्लेखनीय जीत दर्ज की थी।
पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को मैदान में उतारा गया है। वे राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है।
राजनीतिक संदेश और आगे की रणनीति
बीजेपी की इस सूची में संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक प्रतिनिधित्व और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में ऐसे चेहरों को चुना है जो स्थानीय स्तर पर प्रभाव रखते हैं और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने में सक्षम माने जाते हैं।
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन और मतदान की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आने वाले दिनों में पार्टी की ओर से दूसरी सूची भी जारी की जा सकती है। फिलहाल पहली सूची ने सियासी हलकों में चर्चा तेज कर दी है और यह संकेत दिया है कि पार्टी आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखकर कदम बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें- होली के रंग में सियासी संकेत: क्या ‘मोहन मंत्रिमंडल’ में तय है बड़ा फेरबदल?
You may also like
-
होली के रंग में सियासी संकेत: क्या ‘मोहन मंत्रिमंडल’ में तय है बड़ा फेरबदल?
-
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी पर सवाल: सोनिया गांधी ने विदेश नीति की दिशा पर उठाए कई मुद्दे
-
खामेनेई की मौत पर क्यों हो रहे है भारत में आंदोलन? जानें वजह!
-
अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन का हमला, वैश्विक तेल बाज़ार पर पड़ सकता है असर!
-
आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई … मौलवी से इस्लाम के सुप्रीम योद्धा तक का सफर
