भाजपा ने प्रदेश की कोर कमिटी की घोषणा के साथ ये संकेत दे दिए कि नगरीय निकाय चुनाव में भी नए चेहरों को मौका मिलेगा, सिंधिया को भी पर्याप्त तवज्जो मिलने के दिए संकेत
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की राज्य चुनाव कमिटी और कोर कमिटी की घोषणा हो गई। देर रात हुई इस घोषणा ने ये साफ़ कर दिया कि पार्टी अब बुजुर्गों से किनारा कर नए चेहरों को मौका देगी।
कोर कमिटी से विक्रम वर्मा, सत्यनारायण जटिया, प्रभात झा, कृष्णमुरारी मोघे की विदाई से ये बिलकुल स्पष्ट हो गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया को कोर कमिटी और चुनाव कमिटी दोनों में जगह मिली है।
साथ ही इसमें से अब किसी भी चेहरे की चुनावी राजनीति की सम्भावना भी लगभग ख़त्म हो गई। भाजपा का एक वर्ग अभी भी मोघे को महापौर की दावेदारी में मान रहा था। शिवराज के ख़ास रामपाल इलेक्शन कमिटी में जगह मिली है।
भाजपा ने इलेक्शन कमेटी, स्टेट कोर ग्रुप, प्रदेश आर्थिक समिति और प्रदेश अनुशासन समिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद इसकी घोषणा शुक्रवार देर रात की।
वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कमेटियों में बदलाव किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इलेक्शन कमेटी के साथ कोर ग्रुप में जगह दी गई है।
सीएम शिवराज के खास माने जाने वाले विधायक रामपाल सिंह को चुनाव कमेटी में जगह दी गई है। इसमें एसी-एसटी वर्ग के कोटे से भी दो नए नाम जोड़े गए हैं। इसमें सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को जगह दी गई है।
वहीं, सीनियर लीडर अध्यक्ष विक्रम वर्मा, सत्य नारायण जटिया, प्रभात झा, कृष्ण मुरारी मोघे को कोर ग्रुप में जगह नहीं मिल पाई है।
Must Read…
‘गोदी’ कथा -1… दिग्विजयजी आपको तो कथावाचकों पर सवाल उठाने का हक़ ही नहीं !
वीडी शर्मा के दो साल के कार्यकाल बाद बदलाव
वीडी शर्मा के बीते दो साल के कार्यकाल के बाद यह बदलाव देखने को मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून से तीन दिनों के मध्यप्रेदश प्रवास पर रहेंगे। 1 जून को वे भोपाल में रहेंगे। इससे पहले यह बदलाव किया गया है। नए कोर ग्रुप, इलेक्शन कमेटी के साथ नड्डा बैठक करेंगे।
You may also like
-
MP में पराली जलाने पर रोक बेअसर, 708 घटनाओं के साथ देश में तीसरे नंबर पर पहुंचा प्रदेश
-
मुख्य सचिव बर्णवाल ने किया सीहोर के औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण
-
भोपाल BJP मुख्यालय में धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा, CM मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं
-
MP में बढ़ने लगी ठंड, 1.5 डिग्री गिरा तापमान; कई शहरों में पारा 12°C से नीचे
-
विधायक अनिल जैन के बंगले में तीसरी बार चोरी, टीवी और ड्राईफ्रूट्स ले उड़े चोर
