उज्जैन. सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गयी है। उज्जैन पुलिस ने अपना दम दिखाया और सांसद के खिलाफ तमाम धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। जो रिपोर्ट महाकाल थाना में दर्ज की गई है, उस में डॉ चिंतामणि मालवीय के साथ साथ आठ साथियों के खिलाफ भी मुकदमा हुआ है। दरअसल उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश के दौरान सांसद द्वारा एक पुलिसकर्मी को गाली देने का वीडियो सामने आया था इसके बाद महाकाल थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के साथ-साथ धमकी देने गाली गलौज करने और महाकालेश्वर मंदिर एक्ट के तहत भी एफआईआर आर दर्ज हुई है। इस मामले में वाइरल हुए वीडियो में संसद अंदर प्रवेश करने के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ जमकर गाली गलोच करते दिख रहे हैं। इस दौरान मंदिर के अंदर सीएम शिवराज भी परिवार के साथ पूजा कर रहे थे।
You may also like
-
देवास TI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी मोहिन की ब्रेन हेमरेज से मौत; मनीष जायसवाल गिरफ्तार
-
म्यांमार में ड्रोन वॉरफेयर ट्रेनिंग का आरोप, अमेरिकी मर्सिनरी ने रूस पर लगाए गंभीर आरोप
-
मध्यप्रदेश को बनाएंगे दो साल में देश की मिल्क कैपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के महामृत्युंजय कीर्ति द्वार की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक जानकारी पर आधारित ऑडियो बुक का किया लोकार्पण
