उज्जैन. सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गयी है। उज्जैन पुलिस ने अपना दम दिखाया और सांसद के खिलाफ तमाम धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। जो रिपोर्ट महाकाल थाना में दर्ज की गई है, उस में डॉ चिंतामणि मालवीय के साथ साथ आठ साथियों के खिलाफ भी मुकदमा हुआ है। दरअसल उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश के दौरान सांसद द्वारा एक पुलिसकर्मी को गाली देने का वीडियो सामने आया था इसके बाद महाकाल थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के साथ-साथ धमकी देने गाली गलौज करने और महाकालेश्वर मंदिर एक्ट के तहत भी एफआईआर आर दर्ज हुई है। इस मामले में वाइरल हुए वीडियो में संसद अंदर प्रवेश करने के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ जमकर गाली गलोच करते दिख रहे हैं। इस दौरान मंदिर के अंदर सीएम शिवराज भी परिवार के साथ पूजा कर रहे थे।
You may also like
-
सर्जियो गोर के ‘नो क्वेश्चन’ दावे पर भारत की सफाई, कहा- VVIP दौरों में यह सामान्य
-
मोहन कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज, किसकी कुर्सी रहेगी और किस पर गिरेगी गाज?
-
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रा ने राहुल को ‘किस’ किया, बन गया ‘क्यूट मोमेंट’
-
सरकारी स्कूलों पर CJP के 6 सवाल, राज्यवार लिखी शिक्षा मंत्रियों को चिट्ठी
-
मनु के मन में स्त्री क्या है?
