PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) के दौरे पर पहुंचे।
यह उनके तीसरे कार्यकाल का तीसरा और प्रधानमंत्री बनने के बाद कुल 51वां दौरा था।
इस अवसर पर उन्होंने 2,200 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के तहत देशभर के 9.70 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किए।
पीेम मोदी ने काशी में दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण वितरित किए।
उन्होंने मंच पर विशेष रूप से दृष्टिबाधित छात्रा बबली को खुद चश्मा पहनाया, आशीर्वाद दिया और बातचीत की।
इसके अलावा दिव्यांग क्रिकेटर संतोष कुमार पांडे को स्पोर्ट्स व्हीलचेयर दी और उनका उत्साह बढ़ाया।
You may also like
-
एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम के स्वर्ण पर मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई
-
88 साल बाद फिर खुलेगा उज्जैन की वैश्य टेकरी का राज, 2300 साल पुराने इतिहास से उठेगा पर्दा
-
वन्यजीव सप्ताह में वन विहार में विभिन्न प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम हुए
-
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन
-
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में 92वें सूबेदार/उप निरीक्षक बैच के बुनियादी प्रशिक्षण का शुभारंभ
