Annual Legal Conclave 2025: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की चुनाव प्रणाली को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि भारत में अब चुनाव प्रणाली खत्म हो चुकी है और अगर लोकसभा चुनाव में 10-15 सीटों पर धांधली न हुई होती, तो नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बनते।
राहुल गांधी ने चुनाव प्रणाली, चुनाव आयोग और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 2014 से ही उन्हें भारतीय चुनाव प्रणाली पर संदेह था।
लेकिन अब उनके पास ऐसे सबूत हैं, जो यह दिखा सकते हैं कि चुनाव में कैसे गड़बड़ियां की जाती हैं।
यह बयान राहुल ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 के दौरान दिया।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अभिषेक मनु सिंघवी, प्रियंका गांधी, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी, सलमान खुर्शीद समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
You may also like
-
दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज
-
ESIC का बड़ा ऐलान: प्राइवेट नौकरी करने वालों के परिवार को अब अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे ₹20,000
-
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को झटका, 30 अक्टूबर के शो को नहीं मिली मंजूरी
-
दिल्ली में 1 नवंबर से बदलेंगे बाहर की गाड़ियों के नियम, चूक हुई तो हो सकती है परेशानी
-
फ्रांस से भारत तक दंगे-प्रदर्शन के पीछे 101 संगठनों का नेटवर्क? 13 देशों से जुड़े होने का दावा
