प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मंदसौर में पत्रकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे पार्टी के खिलाफ ना बोलें। पत्रकारों ने किसानों की समस्याओं और उनके द्वारा कलेक्टर कार्यालय के घेराव को लेकर सवाल किया था। मंत्री नरोत्तम मिश्रा मंदसौर में भाजपा के कार्यतकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष पर भी अभद्र टिप्पणी की। मिश्रा ने विपक्ष को राक्षस करार दिया।
मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मंत्री जी से एक पत्रकार ने किसानों की समस्या और कलेक्टर कार्यालय के घेराव पर सवाल किया तो वे तिलमिला उठे। वे भूल बैठे कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन खत्म हो गया है और यह सवाल मीडिया ने उनसे पूछा है। मंत्री मिश्रा ने पत्रकारों को दो टूक कहा कि वे पार्टी के खिलाफ ना बोलें। उन्होंने पत्रकारों के इस सवाल का जवाब देते हुए आंखे तरेर कर बाते की। मिश्रा ने कहा कि यह सब तात्कालिक समस्याएं है। शिवराजसिंह ने कहा कि शिवराजसिंह ने किसानों के लिए जो किया है वह आज तक किसी ने नहीं किया
कांग्रेस द्वारा अटल बिहारी वाजपेई की अस्थियों पर राजनीती के सवाल पर मंत्री मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा कि दाधीच की हड्डियों से उस समय के राक्षस घबरा गए थे इधर एक अटल जी हैं जिनकी अस्थियों से विपक्ष के लोग घबरा रहे हैं। उन्हें लगता है कि इससे राजनीतिक लाभ है तो वह भी निकालें हम उनका स्वागत करेंगे।
कमलनाथ और सिंधिया की जुगलबंदी पर तंज कसते हुए मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहां की यह दोनों यदि फेविकोल या क्यू फिक्स से भी जुड़ जाए तो भी नहीं जुड़ सकते हैं।
You may also like
-
राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए मध्यप्रदेश से निकलेगी मोटरसाइकिल रैली
-
ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
-
प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल
-
कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
