इंदौर। मध्यप्रदेश के 28 सीटों का चुनाव बेहद दिलचस्प हो रहा है। भाजपा प्रदेश के मुद्दों के बजाय राम मंदिर के गर्व, धारा 370 और फ़्रांस में फैली कट्टरता जैसी मुद्दे उठा रही है। वही कांग्रेस ख़ालिस प्रदेश के मुद्दों पर टिकी है। कांग्रेस ने गद्दार, बिकाऊ, लोकतंत्र किसान और बिजली को मुद्दा बनाया हुआ है।
मंगलवार को सुबह प्रदेश में मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होने के साथ ही भाजपा के मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने दो ट्वीट किये। इनसे क्या ये समझा जाए कि प्रदेश के मुद्दे भूलकर भाजपा राम मंदिर और धारा 370 पर वोट मांगने को मजबूर है। क्योंकि आम तौर पर उपचुनाव को स्थानीय मुद्दे का ही चुनाव माना जाता है, फिर ये बदलाव के पीछे भाजपा कि रणनीति क्या है।
पाराशर ने पहले ट्वीट में लिखा-वोट देने के पहले गौरव का आभास, राम मंदिर शिलान्यास, दूसरे में उन्होंने लिखा -वोट देने से पहले याद रखना धारा 370 . इस पर सोशल मीडिया में यूजर्स ने लिखा पहले, रोटी कपडा मकान फिर मंदिर और शिलान्यास.
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा-वो तुमको मंदिर और धारा 370 गिनवायेंगे पर तुम रोटी, कपड़ा, मकान और बिजली पर अड़े रहना। मध्यप्रदेश का पूरा चुनाव खूब बयानबाजी से भरा रहा। मतदान के दौरान भी पूरे दिन ये सब देखने को मिलेगा।
दूसरी तरफ कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट किया- आज की सुबह मध्यप्रदेश का नया इतिहास रचने जा रही है। जनता गद्दारों को सजा और वोट की कीमत बताने वाली है। पटवारी ने एक अन्य ट्वीट में-मंगल को होगा मंगल फिर आ रहे हैं कमलनाथ का जिक्र किया।
Related stories
You may also like
-
एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों के तबादले; रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम की कमान
-
पति विजय देवरकोंडा के साथ CM मोहन यादव से मिलीं रश्मिका मंदाना, मध्यप्रदेश में मिला खास ऑफर
-
इंदौर में ₹150 करोड़ से सजेगी मां अहिल्या की गाथा, सिंहस्थ से पहले शुरू होगा पहला चरण
-
महानवमी पर राज्यपाल पटेल ने किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
-
एमपी में फर्जी पासपोर्ट का बड़ा मामला, 70 पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं; 100 से ज्यादा संदिग्ध
