Karnataka Ganesh Visarjan: कर्नाटक के मांड्या जिले में रविवार रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान सांप्रदायिक तनाव भड़क गया।
जुलूस जब मड्डूर शहर के राम रहीम नगर स्थित मस्जिद के सामने से गुजर रहा था, तभी अचानक उस पर पत्थरबाजी शुरू हो गई।
इस हमले के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई और झड़प भी हुई। घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी, बावजूद इसके स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पत्थरबाजी में 8 लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं।
फिलहाल, पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विरोध प्रदर्शन और आगजनी
राज्य के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने बताया कि हालात को काबू में रखने के लिए इलाके में BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है।
पुलिस ने रविवार रातभर इलाके में गश्त की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
वहीं, घटना के अगले दिन सोमवार को प्रो-हिंदू संगठनों ने मांड्या में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर आगजनी भी हुई।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पहले से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे, जिसके चलते जुलूस पर पथराव हुआ।
बता दें मांड्या जिले में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हिंसा कोई नई बात नहीं है। 24 अगस्त 2024 को भी नागमंगला में जुलूस पर पथराव हुआ था।
उस समय दरगाह के पास भीड़ ने पत्थरों के साथ-साथ तलवार, रॉड और जूस की बोतलों से भी हमला किया था।
उस दौरान हिंसा में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए थे और कई गाड़ियों सहित दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था।
लगातार दूसरे साल गणेश विसर्जन के दौरान मांड्या में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें – हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पथराव: बुरहानपुर के बिरोदा गांव में तनाव, 3 लोग घायल, 7 आरोपी गिरफ्तार
You may also like
-
मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली
-
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन
-
मध्यप्रदेश पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी
-
दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की समीक्षा
