इंदौर। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंदिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव। दोनों को चार दिन पहले गले में इन्फेक्शन के बाद दिल्ली के निजी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। हॉस्पिटल में ही सैंपल लिए गए थे। आज आई रिपोर्ट में सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना हो गया है। दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी. इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया।
बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को चार दिन पहले मैक्स साकेत में एडमिट कराया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के लक्षण थे , लेकिन उनकी मां में कोई लक्षण नहीं थे। मंगलवार की दोनों का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. अब दोनों का इलाज चल रहा है.
लॉकडाउन के बाद से दिल्ली में ही हैं सिंधिया
लॉकडाउन के ऐलान के बाद से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली में ही हैं। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित अपने आवास पर रह रहे थे, लेकिन चार दिन पहले अचानक ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के लक्षण दिखे. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। पिछले तीन दिन से उनके समर्थक
उनकी रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे थे।
You may also like
-
असम के सत्ता केंद्र में भाजपा की आंतरिक दरारें कैसे आईं सतह पर
-
रुपया पहली बार 95 प्रति डॉलर, निर्मला सीतारमण ने कहा रुपया ठीक चल रहा है….
-
मुसलमानों को ओबीसी श्रेणी से बाहर निकालो बीजेपी सांसद कोवा लक्ष्मण की डिमांड…सुप्रीम कोर्ट ने जताया ऐतराज!
-
क्या हिन्दू शक्ति का नया प्रतीक है? सीएम योगी का बुलडोजर!
-
डर इतना हावी है की सरकार ने एक साल में 1 लाख से ज्यादा कंटेंट ब्लॉक कर डाले !
