]
इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस की भविष्य की उम्मीद बने जीतू पटवारी आजकल खूब सक्रिय हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में वे मंत्री हैं। खेल मंत्री पटवारी भाषणों से चर्चा में बने रहना जानते हैं। दो दिन पहले उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहेंगे तो मैं कही से भी कूद जाऊंगा। शुक्रवार को इंदौर में एक कार्यक्रम में पटवारी फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय के साथ मंच पर थे। ऐश्वर्या को देखकर पटवारी ने जो कहा उससे हाल तो ठहाकों से गूंजा ही ऐश्वर्य भी उनकी खूबसूरती पर कहे गए इन शब्दों को कभी नहीं भूलेंगी।
देखे वीडियो-
एक SAGE विश्वविद्यालय के आयोजन में मंत्री जीतू पटवारी विशेष रूप से आमंत्रित थे। उन्होंने कहा ये मेरी विधानसभा है। ऐश्वर्या रॉय बच्चन का मैं स्वागत करता हूँ। हम सब एक से हैं पर ऐश्वर्या हमसे अलग है. वे 25 साल पहले मिस वर्ल्ड बनी थी आज भी वैसी ही हैं। मैं इनकी खूबसूरती की तारीफ करता हूँ। पच्चीस साल में न जाने कितने लोग बूढ़े हो गए पर ऐश्वर्या जी वैसी ही हैं। ये खूबसूरती सिर्फ चेहरे या ऊपरी नहीं हैं. ये खूबसूरत हैं. क्यूंकि इनका मन विचार खूबसूरत हैं। इनके अपने एथिक्स हैं. मंत्री के इस बयान की खूब चर्चा रही।
You may also like
-
एमपी में 280 नए रूट पर दौड़ेंगी बसें, 5 राज्यों तक आसान होगा सफर; जल्द मिलेंगे परमिट
-
भोपाल में जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल, सीएम हाउस के पास शव रखकर चक्काजाम; भारी पुलिस बल तैनात
-
SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता
-
चीन की दीवार बनाने की वजह बने हूणों को यशोधर्मन ने दशपुर में दी थी करारी शिकस्त, ASI करेगा ऐतिहासिक अध्ययन
-
किसान, गरीब, महिला और युवाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: ऊर्जा मंत्री तोमर
