#politicswala Report
बेंगलुरु। कांग्रेस के लिए हलकी सी राहत है। कब तक रहेगी। पता नहीं। फिलहाल तो ठीक है। कर्नाटक के नाटक में इंटरवल हो गया। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान के बीच आज सुबह मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने साथ में नाश्ता किया।
एक घंटे बाद दोनों नेताओं ने साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सिद्धारमैया ने कहा- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है और न ही भविष्य में होगा। हम साथ में मिलकर काम करेंगे। डीके शिवकुमार ने कहा- हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसका पालन करेंगे और कोई गुटबाजी नहीं है। मैं मुख्यमंत्री के साथ हूं, कर्नाटक के विकास को प्राथमिकता देंगे।
दरअसल दोनों नेताओं की ये मुलाकात हाईकमान के आदेश के बाद हुई है। पिछले 15 दिनों से दोनों गुटों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाह रहे है।

2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे नकारते आए हैं। वहीं पार्टी की तरफ से भी इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।
शिवकुमार बोले- आप सभी के सपोर्ट से हम कांग्रेस सरकार लाए हैं और हम अपने वादे के मुताबिक काम कर रहे हैं। राज्य के लोग अपना पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। हमें उनकी इच्छाएं पूरी करनी हैं। हम उस दिशा में काम कर रहे हैं।
जहां तक लीडरशिप के मामले की बात है, हम अपनी पार्टी हाईकमान को मानते हैं। वे जो भी कहते हैं, वह हमारा फैसला है। हम पार्टी के वफादार सिपाही रहे हैं। हम जानते हैं कि हमारे देश में पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रही है। लेकिन हमें भरोसा है कि कर्नाटक एक बड़ी भूमिका निभाएगा, हम 2028 में सरकार दोहराएंगे।
You may also like
-
NCERT की किताब में ‘ज्यूडिशियल करप्शन’ चैप्टर पर CJI सख्त: कहा न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं, खुद देखेंगे मामला
-
भोपाल में राहुल गांधी का आरोप: कहा संसद में मुझे बोलने से रोका, दबाव में पीएम मोदी ने देश का डेटा अमेरिका को बेचा!
-
NCERT की नई पहल: कक्षा 8 की किताब में क्रांतिकारियों को मिला सही सम्मान, लोगों ने किया मुगल चैप्टर हटाने का दावा!
-
प्रदेश के कद्दावर मंत्री के खिलाफ अफसरों की साजिश !
-
चतरा में दर्दनाक हादसा: एयर एंबुलेंस क्रैश, सात लोगों की मौत, रांची से दिल्ली जा रहा था।
