#politicswala report
FIR against sonu nigam-सोनू निगम के खिलाफ बेंगलुरु के अवलहल्ली में FIR दर्ज हो गई है। सिंगर पर कन्नड़ समाज के लोगों की भावनाओं को आहत करने का इल्जाम लगाया गया है।
इस बीच सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉन्सर्ट की शाम जो भी हुआ उसके बारे में बात की। सोनू निगम के मुताबिक, पहला गाना गाने के बाद ही ऑडियंस के 4-5 लड़के उन्हें धमकाने लगे थे कि वो कन्नड़ भाषा में गाना गाएं। एक कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान एक दर्शक द्वारा कन्नड़ में गाना गाने की मांग करने पर सोनू निगम ने कहा था,‘‘कन्नड़..कन्नड़… पहलगाम में हुई घटना के पीछे यही वजह है।’’
कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स’ (केएफसीसी) ने बेंगलुरू में संगीत कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ समुदाय के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के आरोप में बॉलीवुड के गायक सोनू निगम के विरोध में ‘असहयोग’ अभियान की सोमवार को घोषणा की।
केएफसीसी के अध्यक्ष एम. नरसिम्हुलु ने संवाददाताओं से कहा कि गायक के साथ असहयोग तब तक जारी रहेगा जब तक वह कर्नाटक के
लोगों से बिना शर्त माफी नहीं मांग लेते।
नरसिम्हुलु ने कहा, ‘‘कर्नाटक भर में सोनू निगम के साथ असहयोग किया जाएगा। यह बिलकुल प्रतिबंध जैसा है। उन्हें कर्नाटक की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने यह फैसला लेने से पहले निगम से बातचीत करने की कोशिश की थी तो उन्होंने (नरसिम्हुलु) कहा कि उन्होंने उनसे (निगम) संपर्क करने का प्रयास किया था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली क्योंकि गायक का फोन बंद था।
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिसमें कर्नाटक के दो लोग भी शामिल थे। कर्नाटक फिल्म संगीतकार संघ के महासचिव धर्म विश ने कहा, ‘‘ सोनू निगम भारत और कन्नड़ की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं में से एक हैं। विवाद उनकी प्रतिभा को लेकर नहीं है, बल्कि उन्होंने जो कहा उससे है। कन्नड़ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। किसी राज्य के व्यक्ति या लोगों की तुलना आतंकवादियों से करना बेहद खराब है।
सोनू निगम ने कहा प्यार और धमकी में है अंतर
इस बीच सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉन्सर्ट की शाम जो भी हुआ उसके बारे में बात की है। सोनू निगम का कहना है कि ‘कन्नड़ कन्नड़ कन्नड़’ प्यार से कहना अलग होता है और धमकाना अलग होता है। सिंगर के मुताबिक, पहला गाना गाने के बाद ही ऑडियंस के 4-5 लड़के उन्हें धमकाने लगे थे कि वो कन्नड़ भाषा में गाना गाएं। उन्होंने ये कहा कि हर शहर में ऐसे 4-5 लोग होते हैं, जिन्हें पहली ही बार में बताना जरूरी होता है कि वो आपको बुली नहीं कर सकते, वरना ये लोग बवासीर बन जाते हैं। साथ ही सोनू निगम ने कहा कि कन्नड़ लोग बहुत अच्छे होते हैं और उन्हें गलत न समझा जाए।
सोनू पर एक्शन की हुई थी मांग
बता दें कि 2 मई को बेंगलुरु के कन्नड़ समर्थक संगठन, कर्नाटक रक्षणा वेदिके ने सिंगर सोनू निगम के खिलाफ कानूनी एक्शन की मांग की थी। संगठन का कहना था कि सोनू निगम का बयान ‘भड़काऊ और समुदायों के बीच विभाजनकारी है।’ ऐसे में संगठन के मुखिया धर्मराज ने अवलहल्ली पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी । अपनी शिकायत में धर्मराज ने सोनू निगम पर कन्नड़ लोगों का अपमान करने और भाषाई समूहों के बीच नफरत भड़काने का आरोप लगाया था।
धर्मराज ने अपनी शिकायत में सिंगर सोनू निगम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 352(1), 351(2), और 353 के तहत कार्यवाही की मांग की थी। सोनू निगम के बयान का एक वीडियो वायरल होने के बाद बेंगलुरु के कन्नड़ लोगों में आक्रोश फैल गया था।
सोनू निगम ने कॉन्सर्ट में क्या कहा था?
सोशल मीडिया पर सोनू निगम के बेंगलुरु कॉन्सर्ट की वीडियो छाई हुई है। जिसमें सोनू ने परफॉरमेंस को बीच में रोककर कहा था, ‘मैंने सभी भाषाओं में गाने गाए हैं. लेकिन मेरे जीवन के सबसे अच्छे गाने कन्नड़ में हैं। मैं जब भी आपके बीच आता हूं, बहुत प्यार से आता हूं। हम रोज शो करते हैं, लेकिन जब भी कर्नाटक में कहीं भी शो होते हैं, हम बहुत इज्जत से आते हैं क्योंकि आप लोगों ने हमें अपना परिवार माना है। ‘
सोनू ने आगे गुस्सा जताते हुए कहा था, ‘मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां एक लड़का, जितनी उसकी उम्र नहीं होगी उससे पहले से मैं कन्नड़ गाने गा रहा हूं. वो इतनी बुरी तरह से मुझे धमकी दे रहा था, ‘कन्नड़, कन्नड़’. यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ है ना? यही कारण है जो कर रहे हो, जो किया था ना अभी? देखो तो कौन सामने खड़ा है. मुझे कन्नड़िगा बहुत पसंद हैं, मुझे आप लोग बहुत पसंद हैं. मैं पूरी दुनिया में जहां भी जाता हूं, मैं हमेशा बोलता हूं, सबको बोलता हूं. 14,000 की ऑडियंस हो उसमें एक आवाज आती है, ‘कन्नड़’. तो मैं उनके लिए कुछ लाइन कन्नड़ में गाता हूं.’ सोनू ने अंत में कहा था, ‘मैं आपकी इतनी इज्जत करता हूं, इतना प्यार करता हूं. तो थोड़ा-सा आपको भी ध्यान रखना चाहिए, ऐसा नहीं करना चाहिए आपको.’
सोनू निगम ने कन्नड़ विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी.
अब सिंगर ने एक लंबा नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह किसी से अपमान सहने के लिए युवा नहीं हैं। छात्र को डांटने के अपने फैसले पर कायम रहते हुए, सोनू ने कहा कि वह कर्नाटक पुलिस के साथ चल रही जांच में सहयोग करेंगे।
You may also like
-
राजा रघुवंशी मर्डर केस- शिलोम के घर से सोनम का लैपटॉप और गहने बरामद
-
हैदराबाद ब्लास्ट: तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, हादसे में 10 मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
-
थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर सियासत: जानें तमिलनाडु के बाद महाराष्ट्र में राजनीति का शिकार क्यों हो गई यह पॉलिसी?
-
शिक्षक को आतंकवादी बताने वाले जी न्यूज़, न्यूज़18 और रिपब्लिक पर एफआईआर
-
‘गटरछाप’ शाह फिर काम पर लगे, आखिर सरकार के कुंवर जो ठहरे