दिग्विजय के भाई ने उनके बंगले के सामने चाचौड़ा को जिला बनाने को लेकर दिया धरना ,
बोले -चाचौड़ा ने बहुत कुछ दिया पर दिग्विजय आठ साल से वहां भी नहीं गए।
भोपाल। चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग को लेकर विधायक लक्ष्मण सिंह ने क्षेत्र के लोगों के साथ दिग्विजय सिंह के घर के सामने मंगलवार को धरना दे दिया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बंगले पर इस धरने से अजीब सी स्थिति बन गई। उनके लक्ष्मण सिंह का कहना है कि जब निवाड़ी को जिला बनाया जा सकता है तो चाचौड़ा को क्यों नहीं। लक्ष्मण सिंह के साथ तीन सौ से ज्यादा लोग धरने पर बैठे थे। लक्ष्मण सिंह इस मौके पर अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह की खिचाई करने से भी नहीं चूके। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि चांचौड़ा ने दिग्विजय सिंह को बहुत कुछ दिया, पर वे पिछले आठ साल से उस इलाके में नहीं गए। लक्ष्मण सिंह के इस रवैये से दिग्विजय सिंह काफी नाराज दिखे।
लक्ष्मण सिंह ने अपनी बात के पक्ष में तर्क दिया कि जब निवाड़ी जिला बन सकता है तो चांचौड़ा क्यों नहीं। जब लक्ष्मण सिंह बंगले पर पहुंचे दिग्विजय सिंह वहां नहीं थे। जब दिग्विजय आये तो लक्षमण सिंह ने कहा कि आप हमारे साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास चलिए। दिग्विजय ने कहा ये ठीक नहीं। टाइम लेकर जाना उचित होगा। लक्ष्मण अड़ गए इस बार टाइम लिए बिना यहाँ से नहीं जाएंगे.
दोपहर में दिग्विजय वापस लौटे और लक्ष्मण सिंह से बोले आप अकेले मेरे साथ मुख्यमंत्री के पास चलो। इस पर लक्षमण अड़े रहे अकेले नहीं जाऊंगा। मेरे साथ आये लोग भी जाएंगे। इस जिद से नाराज दिग्विजय ने कहा – मुझे इस अभियान में शामिल क्यों नहीं किया? इस पर लक्ष्मण बोले गलती हो गई। ये कहते हुए उन्होंने तीन बार उठक-बैठक भी लगाई।
You may also like
-
भोपाल में पहली बार ‘लव-जिहाद’ के आरोपियों के खिलाफ उतरा मुस्लिम संगठन
-
हरभजन सिंह पंजाब का गद्दार, आप कार्यकर्ताओं ने लिख दिया दीवार पर
-
भोपाल में लगातार दूसरे दिन रात में लू चली, प्रयागराज-अकोला में पारा 45 डिग्री पहुंचा
-
चांचल का ‘महा-संग्राम’: खाकी, खादी और भोजपुरी तड़के के बीच 92% मतदान ने बढ़ाई धड़कनें
-
‘झालमुरी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी, West Bengal में PM Modi का अटैक
