हद है, कोरोना पीड़ित का अस्पताल में यौन उत्पीड़न !

Share Politics Wala News

मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में  एक मरीज ने डॉक्टर द्वारा यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया, पुलिस को शक डॉक्टर भी पॉजिटिव न हो

मुंबई। मुंबई से एक चौंका देने वाली खबर है। कोरोना काल में ये स्तब्ध करती है। यदि ये सही है तो ये इंसानियत पर भी कलंक है। मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित एक पुरुष मरीज ने कथित तौर पर एक डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अस्पताल का कहना है कि
यह घटना एक मई की है, आरोपी डॉक्टर ने 30 अप्रैल को ही ड्यूटी ज्वाइन की थी। अस्पताल ने तत्काल डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है।

सम्बंधित थाने की पुलिस ने कोरोना के डर से आरोपी से न ही पूछताछ की न ही उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दावा है कि आरोपी को उसके घर पर ही क्वारंटीन किया गया है और उसकी जांच की जा रही है। आरोपी पुरुष डॉक्टर की उम्र 34 साल जबकि पीड़ित मरीज की उम्र 44 साल है.

Also read this.. story.. 

http://politicswala.com/2020/05/04/indore-corona-covid-19-shivraj-niji-hospital-collector-vasooli-medical-bill/

वॉकहार्ट अस्पताल नेकहा कि आरोपी डॉक्टर की ड्यूटी का वह पहला दिन था ,उसने एक दिन पहले ही जॉइन किया था , मरीज से दुर्व्यवहार की सूचना मिलने के बाद नियमों के तहत पुलिस को इसकी तुंरत सूचना दी गई और डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने हाल ही में नवी मुंबई मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी। इसी दिन पीड़ित मरीज भी अस्पताल में भर्ती हुआ था। यह घटना एक मई को सुबह लगभग 9.30 बजे हुई.

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी डॉक्टर एक मई को 10वीं मंजिल पर अस्पताल के आईसीयू में मरीज के कमरे में गया। उसने मरीज का उत्पीड़न किया। मरीज के शोर मचाने पर अस्पताल का स्टाफ अंदर आया. इसके बाद पीड़ित ने अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद अस्पताल ने पुलिस और बीएमसी दोनों को इसकी जानकारी दी।

मालूम हो कि वॉकहार्ट अस्पताल के 80 स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद इसे सील कर दिया गया, लेकिन लगभग महीने भर बाद अस्पताल को 23 अप्रैल को ही दोबारा खोला गया है।

Also Read this story… 

http://politicswala.com/2020/04/23/indore-acquirehospital-synerji-hosptial-coronaalert/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *