-पीसी शर्मा के साथ कमला नेहरू अस्पताल पहुंची थीं अर्चना जायसवाल
भोपाल। मध्य प्रदेश के अस्पताल में नवजातों की मौत का मामला गरमाने लगा है।
मंगलवार को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल और पार्टी के नेता पीसी शर्मा को कमला नेहरू अस्पताल के गेट पर रोक दिया गया।
गौरतलब है कि कमला नेहरू अस्पताल में सोमवार रात आग लगने से चार नवजात बच्चों की मौत हो गई। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है।
इसी मामले को लेकर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल और पीसी शर्मा कमला नेहरू अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अस्पताल के अंदर नहीं जाने दिया गया
अंदर न जाने देने से नाराज दोनों कांग्रेस नेताओं ने गेट पर ही मीडियाकर्मियों से बात की। दोनों ने घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाए।
साथ ही पीसी शर्मा ने इस मामले की हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की।
You may also like
-
E-20 पेट्रोल से खराब हुई 20 लाख की गाड़ी, कंज्यूमर कोर्ट ने कहा “या तो नई कार दो या पूरे पैसे लौटाओ”
-
पुरी रथयात्रा में हादसा: दम घुटने से 1 की मौत, 100 से अधिक अस्पताल पहुंचे!
-
नरोत्तम मिश्रा ने किसे कहा दुश्मन? कहा- मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं!
-
जौहर यूनिवर्सिटी: क्या प्रशासन के पास यूनिवर्सिटी को ध्वस्त करने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं!
-
चढ़ावे की हेराफेरी : पकड़े गए तो चोर, नहीं तो साधु समझो
