माथे पर सिंदूर… गले में वरमाला… मंदिर में शादी… वो भी मुस्लिम लड़के से…वो भी रमजान के महीने में
#Politicswala report
ये क्या गोलमाल है…
दरअसल सोशल मीडिया पर “महाकुंभ की वायरल गर्ल” के नाम से मशहूर मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वजह कुछ नहीं बल्कि उनकी खुद की शादी है।
मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। दोनों ने बुधवार शाम करीब 5:45 बजे केरल के तिरुवनंतपुरम के पूवर इलाके में एक स्थानीय मंदिर में विवाह किया। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहले पहल यह फिल्म का पब्लिसिटी स्टंट समझ आया, लेकिन सुबह होते होते लगा कि मोनालिसा ने वाकई मुस्लिम युवक के साथ सात फेरे ले लिए।
मीडिया से बातचीत में मोनालिसा ने बताया कि वह और फरमान पिछले 6 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मोनालिसा ने कहा कि उन्हें केरल का नयनार मंदिर बहुत पसंद आया, इसलिए उन्होंने यहीं शादी करने का निर्णय लिया। उन्होंने केरल के लोगों की भी काफी तारीफ की।
कौन है मोनालिसा का बॉयफ्रेंड फरमान खान?
फरमान खान ने बताया कि दोनों की मुलाकात फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता मजबूत हो गया। फरमान ने हंसते हुए कहा कि शुरुआत में उन्होंने मोनालिसा के प्रपोजल को मना कर दिया था, लेकिन बाद में मोनालिसा ने उन्हें मना लिया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।
मोनालिसा ने बताया कि उनका परिवार इस शादी के पक्ष में नहीं था। परिवार उनकी शादी किसी और से करवाना चाहता था, लेकिन उन्हें यह मंजूर नहीं था। उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया और अपने फैसले पर कायम रहीं। पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने के बाद मोनालिसा को सुरक्षा मिली और उन्होंने अपने मुस्लिम बॉय फ्रेंड के साथ केरल में रिती रिवाजों के मुताबिक शादी कर ली।
मध्यप्रदेश से है मोनालिसा का खास कनेक्शन
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। वह पारदी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। जो कि एक घुमंतू जनजाति है। मोनालिसा का परिवार मूल रूप से चित्तौड़गढ़ से ताल्लुक रखता है। सोशल मीडिया पर कई लोग बोल रहे हैं कि 4 पैसे क्या कमा लिए मोनालिसा ने माता-पिता को ठुकरा दिया।
तो कोई कह रहा है कि उसे फिल्म से 10 करोड़ रुपए मिले हैं। लेकिन यह खबर सरासर झूठी थी। वायरल होने से पहले उनके परिवार के पास चंद रुपये ही थे। माला बेचकर वह अपने घर का गुजारा करते थे, लेकिन फिल्म साइन करने के बाद मोनालिसा को फीस के तौर पर 21 लाख रुपये मिले। उनकी फिल्म का नाम है ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ इसके अलावा म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों से भी वह कमा रही हैं, लेकिन अभी तक उनकी नेटवर्थ 50 लाख भी नहीं हुई है।
इस बीच फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हो गई है।
उन्होंने मोनालिसा के लिए एक टीचर रखा था और वह टीचर ही दगाबाज निकला है। सनोज ने बताया कि टीचर ने ही फरमान से मोनालिसा का संपर्क कराया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फरमान उन लोगों से मिला है, जिन्होंने उन्हें जेल भिजवाया था।
उन्होंने कहा कि 10 करोड़ का कर्ज लेकर फिल्म बनाई लेकिन इस घटना के बाद से वह डिप्रेशन में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही वह इस संबंध में मीडिया के सामने पूरी बात रखेंगे।
मोनालिसा की फिल्म- ‘डायरी ऑफ मणिपुर’
You may also like
-
सर्जियो गोर के ‘नो क्वेश्चन’ दावे पर भारत की सफाई, कहा- VVIP दौरों में यह सामान्य
-
मोहन कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज, किसकी कुर्सी रहेगी और किस पर गिरेगी गाज?
-
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रा ने राहुल को ‘किस’ किया, बन गया ‘क्यूट मोमेंट’
-
सरकारी स्कूलों पर CJP के 6 सवाल, राज्यवार लिखी शिक्षा मंत्रियों को चिट्ठी
-
मनु के मन में स्त्री क्या है?
