गियर बदलते कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने कहा मोदी अब एक्सपायर्ड करंसी हो गए हैं
#politicswala report
Revanth Reddy on Rahul Gandhi: भारत-पाकिस्तान तनाव के मुद्दे पर कांग्रेस ने उस दौरान खुलकर सरकार का साथ दिया। फिर धीरे धीरे राजनीति शुरू हुई और अब कांग्रेस-बीजेपी रोज नए नए मोर्चे खोल रही है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पहले ही सवाल उठाए थे और अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नया मोर्चा खोल दिया है। सीजफायर पर कांग्रेस ने खोला नया मोर्चा- राहुल PM होते तो PoK कब का भारत में होता
उन्होंने राहुल गांधी की तुलना इंदिरा गांधी से करते हुए कह दिया कि अगर
राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो भारत अब तक पाक अधिकृत कश्मीर PoK को वापस ले चुका होता।
रेवंत रेड्डी ने यह भी सवाल उठाया कि युद्धविराम से पहले सभी दलों की राय क्यों नहीं ली गई।
तो POK भारत का हिस्सा होता
रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस की जय हिंद यात्रा के दौरान हैदराबाद के निजामपेट में कहा कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो आज PoK भारत का हिस्सा होता।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी अब एक्सपायर्ड करेंसी की तरह हो गए हैं।
देश को अब इंदिरा गांधी जैसे निर्णायक नेतृत्व की जरूरत है जो राहुल गांधी में मौजूद है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अमेरिका के दबाव में सीजफायर घोषित किया और देश के आत्मसम्मान से समझौता किया।
रेवंत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने भारत के राफेल लड़ाकू विमान गिरा दिए और इस पर सरकार ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।
कई स्तर पर सवाल कर रही कांग्रेस
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पवन खेड़ा समेत अन्य नेताओं ने भी सरकार की सैन्य रणनीति और कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे।
पवन खेड़ा तो विदेशी डेलिगेशन वाले मसले पर भी सरकार से भिड़े हुए हैं।
अब रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने ऑल पार्टी मीटिंग में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई को समर्थन दिया था लेकिन उसके बाद युद्धविराम पर उनसे सलाह नहीं ली गई।
राष्ट्रीय सुरक्षा की समझ नहीं कांग्रेस को- बीजेपी
उधर बीजेपी ने इस बयान पर तीखा पलटवार किया है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा की कोई समझ नहीं है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर पाकिस्तान ने वाकई कोई राफेल गिराया होता तो सबूत जरूर होते। मलबा सैटेलाइट तस्वीरें या अंतरराष्ट्रीय पुष्टि जरूर हुई होती।
कांग्रेस नेता सिर्फ अफवाहों और विरोध के चक्कर में सेना की गरिमा पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की भाषा पाकिस्तान की प्रचार टीम जैसी लगने लगी है।
पाकिस्तानी बब्बर हिंदुस्तानी गब्बर
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जो पाकिस्तान के बब्बर हैं वो हिंदुस्तान के गब्बर बन गए हैं।
उन्होंने राहुल गांधी, रेवंत रेड्डी और जयराम रमेश से पूछा कि वे यह क्यों नहीं पूछते कि भारत ने कितने पाकिस्तानी एयरबेस तबाह किए।
पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की जय हिंद यात्रा अब पाकिस्तान हिंद यात्रा बनती जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं ने सेना की उपलब्धियों को नजरअंदाज किया है।
पात्रा यह भी कह गए कि कांग्रेस आतंकियों को पीएमओ बुलाने वाले अपने पुराने रिकॉर्ड को दोहरा रही है।
You may also like
-
टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट ग्लोबल रैंकिंग 2025 में KIIT DU भारत में 5वें स्थान पर
-
लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने की साजिश ही आपातकाल है… इमरजेंसी के 50 साल पर बोले अमित शाह
-
MP के गुना में कुएं में जहरीली गैस से बड़ा हादसा: बछड़े को बचाने उतरे 6 में से 5 लोगों की मौत
-
अब दिलजीत दोसांझ पर लटकी बैन की तलवार! पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करना पड़ा भारी
-
अमेरिका ने वीजा नियम किए सख्त, अब छात्रों के सोशल मीडिया अकाउंट भी होंगे चेक