-सांसद दुष्यंत कुमार ने लांच किया अभियान
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत गौतम ने बुधवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानासभा चुनाव से पहले घर-घर भाजपा अभियान लांच किया।
गौतम ने कहा, ‘हर बूथ से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता घरों में जाएंगे और परिवार के सदस्यों को कोरोना टीकाकरण कराने में मदद करेंगे। अगर उनकी दूसरी खुराक देय होती है, तो पार्टी कार्यकर्ता दूसरी खुराक का स्लाट बुक कर लेंगे।
भाजपा सांसद ने बताया कि इस दौरान पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की सूची वाले भाजपा के झंडे, स्टिकर और पर्चे भी बांटे जाएंगे।
कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव के लिए जुटी : उधर, उत्तरखंड में भी कांग्रेस में मुख्यमंत्री की घोषणाओं, सरकार के नए लक्ष्यों और तेवरों से बेचैनी है। इसके जवाब में कांग्रेस द्वारा अब आम जन के बीच जाकर सरकार और भाजपा के खिलाफ मोर्चाबंदी की जा रही है।
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल गुरुवार से गांव-गांव कांग्रेस अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं।
इससे पहले यहां पर नौ नवंबर को सरकार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। कांग्रेस इन्हें महज चुनाव को ध्यान में रखकर जनता को लुभाने की सरकार की कवायद करार दे तो रही है, लेकिन इसकी जवाबी रणनीति को लागू करने में देरी नहीं की जा रही है। कांग्रेस इसी हफ्ते से गांवों का दौरा करेगी।
You may also like
-
असम के सत्ता केंद्र में भाजपा की आंतरिक दरारें कैसे आईं सतह पर
-
रुपया पहली बार 95 प्रति डॉलर, निर्मला सीतारमण ने कहा रुपया ठीक चल रहा है….
-
मुसलमानों को ओबीसी श्रेणी से बाहर निकालो बीजेपी सांसद कोवा लक्ष्मण की डिमांड…सुप्रीम कोर्ट ने जताया ऐतराज!
-
क्या हिन्दू शक्ति का नया प्रतीक है? सीएम योगी का बुलडोजर!
-
डर इतना हावी है की सरकार ने एक साल में 1 लाख से ज्यादा कंटेंट ब्लॉक कर डाले !
